Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, मिल गया हनीप्रीत का मोबाइल, खुलेंगे कई राज...

Webdunia
शनिवार, 14 अक्टूबर 2017 (08:44 IST)
पंचकूला। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोहरे दुष्कर्म मामले में अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद भड़की हिंसा के संबंध में डेरा सच्चा सौदा अध्यक्ष विपासना इसां से हरियाणा पुलिस के एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने कई घंटों तक पूछताछ की। इस दौरान विपासना से पुलिस को हनीप्रीत का मोबाइल भी सौंप दिया। 
पुलिस का मानना है कि हनीप्रीत के मोबाइल फोन से इस मामले में अत्यंत जरूरी जानकारी मिल सकती है। पुलिस हनीप्रीत के लैपटॉप की भी तलाश कर रही है। लैपटॉप के बारे में हनीप्रीत ने बताया था कि उसने डेरा मुख्यालय के अपने कमरे में इसे छोड़ दिया था।
 
पुलिस के तीसरे नोटिस पर पंचकूला के चंडीमंदिर थाने पहुंची विपासना से नौ घंटे तक पूछताछ चली। पुलिस ने विपासना को हनीप्रीत के सामने बिठाकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद विपासना को रात करीब 8 बजे थाने से छोड़ा गया।
 
एसआईटी ने विपासना को पंचकूला में एक प्राथमिकी के संबंध में पेश होने को कहा था। इस प्राथमिकी में डेरा प्रमुख की विश्वासपात्र हनीप्रीत इसां, डेरा प्रवक्ता आदित्य इसां और डेरा के कुछ अन्य शीर्ष पदाधिकारियों पर राजद्रोह, षडयंत्र रचने और अन्य आरोप लगाए गए थे। 
 
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोहरे बलात्कार मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला और सिरसा में हिंसा भड़क उठी थी। इन दोनों जगहों में डेरा का मुख्यालय है। इस हिंसा में 25 अगस्त को करीब 200 लोग घायल हो गए थे और 41 लोगों की मौत हो गई थी। 
 
राम रहीम को दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने के अपराध में 20 साल की सजा सुनाई गई है और वह अभी रोहतक जिले के सुनारिया जेल में बंद हैं।
 
हिंसा भड़काने के मामले में पुलिस हनीप्रीत की सहभागिता की भी जांच कर रही है। हनीप्रीत दावा करती हैं कि वह जेल में सजा काट रहे राम रहीम की दत्तक पुत्री हैं। हनीप्रीत पर हिंसा भड़काने के लिए षडयंत्र रचने का आरोप है।
 
हनीप्रीत का असली नाम प्रियंका तनेजा है और उसे हरियाणा पुलिस ने तीन अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। हिंसा के मामले में राज्य पुलिस द्वारा वांछित 43 लोगों की सूची में हनीप्रीत शीर्ष पर हैं। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख