Biodata Maker

रैट होल माइनर्स के लिए कितना मुश्किल था सिलक्यारा टनल ऑपरेशन

Webdunia
शनिवार, 2 दिसंबर 2023 (11:25 IST)
Rat hole minning expert : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के अभियान में बचाव दल का नेतृत्व करने वाले वकील हसन ने कहा कि उनका अनुभव शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण और भावनात्मक रूप से मुश्किल भरा था।
 
बचाव अभियान के अपने अनुभव को साझा करते हुए हसन ने बताया कि उन्होंने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के 12 मजदूरों को इकट्ठा किया तथा उन्हें बारी-बारी से 4 से 5 घंटे काम काम करने का निर्देश दिया गया। दल को एक मिनट का भी विराम लिए बिना चौबीसों घंटे काम करने का निर्देश दिया गया था। हम भी डरे हुए थे कि अगर अभियान के दौरान हमारे ऊपर मिट्टी ढह गई तो हम भी नहीं बचेंगे।
 
दीपावली पर सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के कारण 41 मजदूर इसके भीतर ही फंस गए थे। मलबे को साफ करने में अमेरिकी ऑगर मशीन के विफल रहने के बाद 'रैट होल माइनिंग' विशेषज्ञों के 12 सदस्यीय दल को खुदाई के लिए बुलाया गया था। रैट होल माइनर्स की मदद से श्रमिकों को 17 दिन बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
 
हसन ने कहा कि हमने सुना कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 50 हजार रुपये का इनाम देंगे। हमें प्रधानमंत्री की ओर से अब तक ऐसी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है लेकिन हमारी ओर से, हम उनसे मिलना चाहेंगे।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बचाव अभियान में हिस्सा लेने वाले दिल्ली के 'रैट होल माइनिंग' विशेषज्ञों से मुलाकात की। इनमें से कुछ दिल्ली जल बोर्ड के लिए सीवर लाइन और पाइपलाइन डालने का काम करते हैं।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

हापुड़ में हैरतअंगेज़ खुलासा! डमी का होना था अंतिम संस्कार

Mahindra XEV 9S लॉन्च, भारत की पहली मास-मार्केट 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV 19.95 लाख रुपए में पेश

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

हरियाणा में लगी सबसे बड़ी बोली, 1.17 करोड़ में बिका गाड़ी का VIP नंबर

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

अगला लेख