Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कितनी सुरक्षित हैं गुजरात में महिलाएं?

हमें फॉलो करें कितनी सुरक्षित हैं गुजरात में महिलाएं?
, गुरुवार, 8 मार्च 2018 (18:12 IST)
अहमदाबाद। हर वर्ष 8 मार्च को हम महिलाओं की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक उपलब्धियों का ढोल पीटते हैं लेकिन भारत में सर्वाधिक सुरक्षित और विकसित माने जाने वाले राज्य में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं, इसकी जानकारी सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार इस प्रकार है।  
 
यहां एक साल में 7648 महिलाएं लापता हुईं। गुजरात पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक रोजाना 14 महिलाएं किसी न किसी अपराध का शिकार होती हैं। इनमें से 6 महिलाएं रेप, यौन शोषण और दहेज प्रताड़ना की शिकार हो रही हैं। 
 
अहमदाबाद में हर दूसरे दिन छेड़छाड़ और प्रति 6 दिन में रेप की घटना होती है। पिछले दो वर्षों में गुजरात से 14229 महिलाएं लापता हुईं। इनमें से 10720 महिलाओं का पता चला जबकि 3509 अभी तक लापता हैं। अहमदाबाद से सबसे ज्यादा 2908 महिलाएं लापता हुईं। 
 
विदित हो कि ये आंकड़े तब सामने आए जब गुजरात विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक विधायक ने पूछा कि पिछले दो सालों में प्रदेश के अलग-अलग शहरों से कितनी महिलाएं लापता हुई हैं? सरकार की तरफ से जवाब में कहा गया कि पिछले दो सालों में गुजरात से 14 हजार 229 महिलाएं लापता हुई हैं।
 
सरकार की तरफ से दिए गए जवाब के मुताबिक, 2016 में 6581 महिलाएं और 2017 में 7648 महिलाएं लापता हुईं। इन दो सालों में सबसे ज्यादा अहमदाबाद से 2908 और सबसे कम गांधीनगर से 630 महिलाएं लापता हुई हैं। 2016 में अहमदाबाद से 1255 जबकि 2017 में 1653 महिलाएं लापता हुई हैं।
 
यह है राज्य सरकार की बेटी बचाओ और महिला कल्याण की हकीकत ! 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महिलाओं के साथ अन्याय दूर करने का संकल्प ले समाज : सुषमा स्वराज