Hanuman Chalisa

हॉवित्जर तोपों को चीन बॉर्डर पर किया जाएगा तैनात!

Webdunia
सोमवार, 17 जुलाई 2017 (10:12 IST)
नई दिल्ली। राजस्थान के पोखरण में लंबी दूरी तक मार करने वाली 2 अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर तोपों का परीक्षण जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि बोफोर्स कांड के 30 साल बाद भारतीय सेना को अमेरिका से ये तोपें मिली हैं।
 
तोपों के इन परीक्षणों का प्राथमिक लक्ष्य एन-777 ए-2 अल्ट्रा लाइट होवित्जर के प्रोजेक्टाइल रफ्तार और गोले दागने की फ्रीक्वैंसी जैसे बेहद महत्वपूर्ण डाटा जमा करना है। उम्मीद की जा रही है कि इनमें से ज्यादातर तोपों को चीन से लगी सीमा पर तैनात किया जाएगा। 
 
परीक्षण की जानकारी रखने वाले एक सैन्य अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया कि ये परीक्षण सितंबर तक जारी रहेंगे। 
 
उल्लेखनीय है कि 155 मिलीमीटर 39 कैलीबर की इस तोप में भारतीय गोले उपयोग किए जाएंगे। 11 टन की बोफोर्स तोप के मुकाबले हॉवित्जर बहुत हल्की है। साथ ही आकार में भी यह उसकी आधी है और लाने-ले जाने में काफी सुविधाजनक है। इसे समुद्र के जरिए भी ले जाया जा सकता है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

अगला लेख