रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर अयोध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

संदीप श्रीवास्तव
बुधवार, 22 जनवरी 2025 (20:42 IST)
Ram Mandir Ayodhya News in Hindi: 22 जनवरी 2024 के दिन अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को एक वर्ष पूर्ण हो चुका है। इस अवसर पर देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। भोर से ही लोग अपने आराध्य रामलला की एक झलक पाने के लिए लंबी कतारों में लगे हुए थे। जिन्हें रामलला के दर्शन हुए वे खुद को सौभाग्यशाली मान रहे थे।
 
एक वर्ष में कितनी बदली अयोध्या : विगत एक वर्ष में राम नगरी अयोध्या ही नहीं पूरे जनपद का काया कल्प हो गया। राम मंदिर की बात करें तो मंदिर का निर्माण कार्य लगभग 80% पूर्ण हो चुका है, जिसमें 360 फुट लंबाई और 250 फुट चौड़ा मंदिर बन गया है। आपको बता दें कि राम मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए भूमि पूजन से शुरू हुआ था। राम मंदिर के निर्माण कार्य में प्रमुख रूप से तीन तलीय, 392 स्तंभ, 5 उपशिखर और 161 फुट ऊंचे मुख्य शिखर से युक्त राम मंदिर का निर्माण मानचित्र के अनुरूप अंतिम चरण में चल रहा है। 
अयोध्या जनपद में राम मंदिर के भव्य निर्माण के साथ-साथ अयोध्या की गली-सड़कों का चौड़ीकरण किया गया। मठ-मंदिरों की मरम्मत और सौन्दर्यीकरण कराया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय एयर पोर्ट, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन का शुभारंभ, आधुनिक बस स्टैंड, सरयू घाटों का सौन्दर्यीकरण के साथ-साथ कई विकास की कई परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ। पर्यटकों के ठहरने के लिए छोटे-बड़े होटलों के साथ ही बड़ी संख्या में होम स्टे भी तैयार हुए। कुल मिलाकर अयोध्या अब  आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित हो रही है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई लाशें बिछाने के लिए गड़े मुर्दे उखाड़ दिए, संजय राउत का भाजपा पर निशाना

पत्नी मांगती है सेक्स के बदले 5000, प्राइवेट पार्ट पर पहुंचाई चोट

यूपी में पूर्व मंत्री की बहू की हत्‍या, बेडरूम में इस हालत में मिली लाश, आरोप में पति और ब्‍वॉयफ्रेंड हिरासत में

हम कूड़ादान नहीं हैं, जस्टिस वर्मा के तबादले पर भड़के इलाहाबाद के वकील

पेट दर्द होने पर युवक ने YouTube देखकर खुद की सर्जरी की, जानिए फिर क्या हुआ

सभी देखें

नवीनतम

UP : महिला से दुष्कर्म की कोशिश और हत्या मामले का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

भारतीय नौसेना ने बचाई जहाज चालक दल के 3 घायल सदस्यों की जान

यूपी में मंदिर के बाहर गोवंश का सिर मिला, पुलिस ने स्थिति को संभाला

यूपी में भाजपा विधायक गुर्जर का आरोप, सरकारी खजाने को लूट रहे हैं अधिकारी

मणिपुर के राहत शिविर में 9 वर्षीय बच्ची मृत मिली, दुष्कर्म की आशंका

अगला लेख