मौसम विभाग की चेतावनी, राजस्थान और हरियाणा के 10 शहरों में तूफान का अंदेशा

Webdunia
शनिवार, 19 मई 2018 (16:20 IST)
नई दिल्ली। मौसम विभाग के आशंका जताई है कि राजस्थान और हरियाणा के कई शहरों में धूलभरी आंधी के चलते लोगों को भारी परेशानी उठाना पड़ सकती है। शनिवार को दोपहर बाद नारनोल, बावल, अलवर, रेवारी, कोस्ली, महेन्द्रगढ़, भिवाड़ी, होडल, पलवल और सोहना में तूफान का अलर्ट जारी हुआ है।
 
 
उल्लेखनीय है कि पिछले तीन हफ्ते से देश के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से मौसम खराब हो चुका है। इसके चलते 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 17 मई को मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर अगले 3 दिन के लिए उत्तर और उत्तर पश्चिम के 20 से ज्यादा राज्यों में तूफान का खतरा बताया था। साथ ही राजस्थान में फिर से धूलभरी आंधी की आंशका जताई गई है।
 
 
उत्तर भारत में पिछले 17 दिनों से मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव देखा गया है। मई के पहले हफ्ते में उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आंधी-तूफान के चलते 120 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
 
 
वहीं, बीते रविवार और सोमवार को तूफान के हुए हादसों में 86 लोगों की जान गई। इस दौरान 136 लोग घायल भी हुए। 50 से ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में हुईं। बिहार में भी कई लोगों की जान गई थी। गृह मंत्रालय ने तूफान और बिजली गिरने से भारी नुकसान की बात कही थी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्‍या है मामला

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान नहीं अब चीन है भारत की सबसे बड़ी चुनौती, क्यों बदलनी होगी रणनीति?

सतना में मिला देश का सबसे गरीब, सालाना आय 3 रुपए, प्रशासन ने जारी किया सर्टिफिकेट

हरिद्वार में भगदड़ में गई 6 लोगों की जान, हादसे का जिम्मेदार कौन?

बदला तेज प्रताप यादव की टोपी का रंग, बताया कहां से लड़ेंगे चुनाव

क्यों लड़ रहे हैं थाईलैंड और कंबोडिया, वजह जानकर चौंक जाएंगे भारतीय, अब तक 32 की मौत

अगला लेख