Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका से मुंबई आ रहे प्लेन में पति ने दबाया पत्नी का गला, क्रू सदस्यों ने किया यात्री को काबू

हमें फॉलो करें अमेरिका से मुंबई आ रहे प्लेन में पति ने दबाया पत्नी का गला, क्रू सदस्यों ने किया यात्री को काबू
, शुक्रवार, 19 मई 2023 (12:41 IST)
अमेरिका के नेवार्क से मुंबई आ रही एयर इंडिया (Air India)) की फ्लाइट में एक यात्री ने जमकर हंगामा किया। हुआ यूं कि एक यात्री को सफर के दौरान पैनिक अटैक आ गया जिसके बाद उसने जमकर हंगामा किया।  अटैक के चलते यात्री ने अपनी पत्नी का गला दबाने का भी प्रयास किया। लेकिन क्रू सदस्यों ने किसी तरह यात्री को काबू किया जिसके बाद फ्लाइट तय समय पर सुरक्षित मुंबई एयरपोर्ट पर उतर सकी।
 
प्राप्त खबर के अनुसार बिजनेस क्लास में सफर कर रहे मुंबई के एक बिजनेसमैन ने नेवार्क से प्लेन के उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हंगामा ही शुरू कर दिया। इस दौरान यात्री चिल्लाया और फ्लाइट को उतारने की मांग करने लगा। जब क्रू के सदस्यों और उसकी पत्नी ने व्यक्ति को समझाने की कोशिश की तो उसने अपनी पत्नी का ही गला दबाने की कोशिश की।
 
इस पर क्रू के सदस्यों ने फ्लाइट में मौजूद डॉक्टर की मदद से यात्री को काबू किया और इंजेक्शन लगाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद विमान ने तय समय पर मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। जिस व्यक्ति ने हंगामा किया, उसकी पत्नी ने बताया कि उसके पति को पैनिक अटैक आते हैं और बीते कुछ दिनों से वे अपनी दवाएं भी नहीं ले रहे।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MVA में कैसे होगा लोकसभा सीटों का बंटवारा, संजय राउत ने दिया बड़ा बयान