बड़ी खबर, पुलिस एनकाउंटर में हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपी ढेर

Webdunia
शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019 (08:20 IST)
हैदराबाद। हैदराबाद गैंगरेप मामले के चारों आरोपियों को पुलिस ने एक एनकाउंटर में मार गिराया। बताया जा रहा है कि पुलिस चारों आरोपियों को सीन रिक्रिएट करने के लिए मौके पर ले गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने फरार होने का प्रयास किया और पुलिस ने उन्हें मार गिराया।

जहां की थी दरिंदगी, वहीं हुआ एनकाउंटर : पुलिस ने आरोपियों को उसी जगह पर मार गिराया जहां आरोपियों ने महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत भरी घटना को अंजाम दिया था। 

निर्भया की मां ने जताई खुशी : हैदराबाद एनकाउंटर में आरोपियों के मारे जाने पर निर्भया की मां ने खुशी जताई। सोशल मीडिया पर लोग हैदराबाद पुलिस को बधाई दे रहे हैं। 
 
गौरतलब है कि सरकारी अस्पताल में काम करने वाली पशु चिकित्सक से 29 नवंबर की रात शहर के बाहरी इलाके में 4 लोगों ने बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। बाद में 25 वर्षीय इस महिला का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ था। मामले के चारों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।
 
इस दरिंदगी के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश देखा गया था। देशभर में विरोध प्रदर्शन चल रहे थे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मामले की तेजी से सुनवाई के लिए एक त्वरित अदालत गठित करने का रविवार को आदेश दिया और पीड़िता के परिवार को हर आवश्यक मदद मुहैया कराने का वादा किया था।

सम्बंधित जानकारी

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

150 पाकिस्तानी संपर्क, ज्योति मल्होत्रा से कनेक्शन, ऐसी है पाक जासूस जसबीर की कहानी

Mumbai Terrorist Attack : क्‍या परिवार से मिल पाएगा आरोपी तहव्वुर राणा, याचिका पर 9 जून को कोर्ट करेगी सुनवाई

पंजाब के CM भगवंत मान ने BJP पर किया कटाक्ष, Operation Sindoor को लेकर लगाया यह आरोप

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने की सगाई, कानपुर की वंशिका बनीं जीवनसंगिनी

अगला लेख