Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमरिंदर का बड़ा बयान, भाजपा में नहीं जाऊंगा पर कांग्रेस छोड़ रहा हूं...

हमें फॉलो करें अमरिंदर का बड़ा बयान, भाजपा में नहीं जाऊंगा पर कांग्रेस छोड़ रहा हूं...
, गुरुवार, 30 सितम्बर 2021 (14:14 IST)
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि वे भाजपा में शामिल न हीं हो रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया वे अब कांग्रेस में नहीं रहेंगे। 
 
एक टीवी चैनल से बातचीत में पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा कि यह बात सही है कि मैं कांग्रेस छोड़ रहा हूं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं। उल्लेखनीय है बुधवार शाम को अमरिंदर सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा चल पड़ी थी कि कैप्टन भाजपा में शामिल हो रहे हैं। 
 
इतना ही नहीं यहां तक खबरें आ रही थीं कि कैप्टन सिंह को मोदी सरकार में कृषि मंत्री बनाया जा सकता है। क्योंकि सिंह किसान आंदोलन को खत्म करने में सरकार की मदद कर सकते हैं। दरअसल, 18 सितंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से ही अमरिंदर सिंह कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं।
 
पद छोड़ते वक्त भी उन्होंने कहा था कि उनके लिए सभी विकल्प खुले हैं। तब भाजपा में शामिल होने की बात पर उन्होंने हां तो नहीं कहा था, लेकिन इंकार भी नहीं किया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अखिलेश ने की मनीष गुप्ता के परिजनों से मुलाकात, जमकर बोला योगी सरकार पर हमला