मुझे सेना पर पूरा भरोसा, सबूत की जरूरत नहीं, राहुल ने दिग्विजय के बयान से किया किनारा

Webdunia
मंगलवार, 24 जनवरी 2023 (14:04 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बयान से किनारा करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मुझे अपनी सेना पर पूरा भरोसा है। यदि आर्मी कुछ करे तो उसे सबूत देने की कोई जरूरत नहीं है।
 
राहुल गांधी ने दिग्विजय के बयान के अगले ही दिन कहा कि जो दिग्विजय सिंह ने कहा मैं उससे बिलकुल भी सहमत नहीं हूं। मुझे हमारी आर्मी पर पूरा विश्वास है। यह दिग्विजय सिंह जी का व्यक्तिगत मत है। यह कांग्रेस की राय नहीं है। दिग्विजय के बयान से कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं है। 
<

जो दिग्विजय सिंह जी ने कहा है, मैं उससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं।

हमारी आर्मी पर हमारा पूरा विश्वास है। अगर आर्मी कुछ करे तो सबूत देने की कोई जरूरत नहीं है।

यह दिग्विजय सिंह जी का व्यक्तिगत मत है। यह कांग्रेस का मत नहीं है।

: @RahulGandhi Ji pic.twitter.com/4Qnpn7pPKt

— Congress (@INCIndia) January 24, 2023 >
क्या कहा था दिग्विजय ने : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोमवार को ट्‍वीट कर कहा कि पुलवामा हादसे में आतंकवादी के पास 300 किलो RDX कहां से आई? डीएसपी देवेंद्र सिंह आतंकवादियों के साथ पकड़ा गया, लेकिन फिर क्यों छोड़ दिया गया?
 
मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए पाकिस्तान व भारत के प्रधानमंत्री के मैत्री संबंधों पर भी हम जानना चाहते हैं। ये सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं लेकिन प्रमाण कुछ नहीं, केवल झूठ का पुलिंदा से ये राज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र ने आज तक संसद के समक्ष सर्जिकल स्ट्राइक या पुलवामा आतंकी हमले पर कोई रिपोर्ट नहीं रखी है। उन्होंने मोदी सरकार पर झूठ फैलाने का भी आरोप लगाया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

उद्धव के बाद फडणवीस से मिले आदित्य ठाकरे, क्या महाराष्ट्र में होने वाला है कोई बड़ा उलटफेर

मानसून सत्र में गूंजेंगे कौनसे मुद्दे, INDIA Alliance की बैठक में बना फुल प्लान, 24 पार्टियां शामिल, AAP ने क्यों बनाई दूरी

पंजाब में AAP को झटका, विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा, राजनीति को भी कहा अलविदा

राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा ट्रंप के 5 जेट्स वाले दावे पर जवाब, BJP ने कहा- कांग्रेस नेता की मानसिकता एक देशद्रोही की

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

अगला लेख