वायुसेना को मिली बड़ी सफलता, कारगिल में C-130 J विमान की सफल नाइट लैंडिंग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 7 जनवरी 2024 (11:17 IST)
  • कारगिल में पहली बार रात में उतरा भारतीय वायुसेना का C-130 J विमान
  • वायुसेना के गरुड़ कमांडोज भी विमान में पहुंचे कारगिल
  • ऊंचाई वाले क्षेत्र में मुश्किल मानी जाती है लैंडिंग
Indian Air Force news in hindi : भारतीय वायुसेना ने पहली बार रात में सुपर हरक्यूलिस विमान की कारगिल में सफल लैंडिंग कराई। वायुसेना ने लैंडिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। 
 
इस दौरान सुपर हरक्यूलिस विमान में वायुसेना के गरुड़ कमांडोज को भी बैठाकर कारगिल भेजा गया। यह कमांडोज की ट्रेनिंग का भी हिस्सा था कि कैसे आपात स्थिति में उनकी जल्द से जल्द मोर्चे पर तैनाती की जा सकती है।
 
कारगिल भारतीय राज्य लद्दाख का एक सीमावर्ती क्षेत्र है। ऊंचाई वाले क्षेत्र में मुश्किल हालात में एयरक्राफ्ट की लैंडिंग हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहती है। ऐसे में कारगिल जैसे ऊंचे पहाड़ों वाले इलाके में सुपर हरक्यूलिस विमान की सफल लैंडिंग एक बड़ी सफलता है।
 
भारतीय वायु सेना ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि पहली बार, IAF C-130 J विमान ने हाल ही में कारगिल हवाई पट्टी पर रात्रि लैंडिंग की। इस अभ्यास में गरुड़ के प्रशिक्षित कमांडों भी शामिल थे।
 
क्या है सुपर हरक्यूलिस विमान की खासियत: सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान कई खूबियों से भरपूर है। सामरिक दृष्टि से सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस विमान का खास महत्व है। इसे लैंड करने के लिए ज्यादा रनवे की जरूरत नहीं होती है और ये खराब से खराब मौसम में भी उड़ान भरने और लैंडिंग करने में सक्षम है। विमान 20 टन तक सामरिक का सामान उठा सकता है। इस विमान में करीब 80 सैनिक हथियारों के साथ उड़ सकते हैं। इसे एक्सप्रेस वे पर भी लैंड कराया जा चुका है।
 
इंफ्रारेड डिटेक्शन सेट (आईडीएस) से लैस होने के चलते यह विमान कम ऊंचाई पर भी उड़ सकता हो और पूरी तरह से अंधेरे में भी नीचे उतर सकता है। प्रतिकूल वातावरण में उड़ान भरने के दौरान भी सुरक्षित रहने के लिए इसमें स्वसुरक्षा तंत्र लगाया गया है। लंबे समय तक अभियानों को अंजाम देने की क्षमता हासिल करने के लिए इसमें उड़ान के दौरान ही ईंधन भरने की क्षमता के लिए भी उपकरण दिए गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi UK Visit : PM मोदी की ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर से मुलाकात, FTA पर दोनों देशों के हस्ताक्षर, क्या होगा सस्ता

Extra marital affairs के कारण एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर का निकाह टूटने की कगार पर

कौन हैं अजय सेठ, जो संभालेंगे IRDAI की कमान?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में INDIA गठबंधन की एकता की अग्निपरीक्षा!

बिहार SIR : चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, 1 माह में जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम

सभी देखें

नवीनतम

ड्रोन से छूटेगी 12.5 KG की मिसाइल और दुश्मन तबाह, जानिए कितनी ताकतवर है ULPGM-V3 Missile

जाति जनगणना न कराना मेरी गलती, जानिए राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

जब कार्यकर्ता ने PM मोदी को सबसे बड़ी समस्या बताया तो क्या बोले राहुल गांधी

भारत में 53 प्रतिशत पार्टनर बेवफा, एशले मैडिसन के खुलासे ने पूरे देश को चौंकाया, सर्वे में खुद कबूली बेवफाई

ALTT और ULLU समेत 25 OTT ऐप पर लगा प्रतिबंध, भारत में दिखा रहे थे अश्‍लील सामग्री

अगला लेख