जब नोटबंदी सफल तो 2000 के नोट को रोकने की जरूरत क्यों?

Webdunia
शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019 (11:56 IST)
नई दिल्ली। 2000 रुपए के नोट की छपाई बंद होने की खबरों के बीच कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने इस मामले में बड़ा सवाल उठाया है। 
 
सिंघवी ने ट्‍वीट कर पूछा है कि पहले 1000 और 500 रुपए के नोट बंद किए गए। फिर अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकने के लिए 2000 रुपए के नोटों को छापना बंद कर दिया। जब नोटबंदी सफल रही है तो फिर 2000 रुपए के नोट को रोकने की जरूरत क्यों पड़ी?


ALSO READ: बड़ा खुलासा, RBI ने बंद की 2000 के नोट की छपाई, अब क्या होगा...
पिछले दिनों एक आरटीआई के जवाब में भारतीय रिजर्व बैंक ने खुलासा किया था कि 2,000 रुपए के नोटों की छपाई बंद कर दी है। इस वित्त वर्ष में एक भी 2,000 रुपए का नोट नहीं छपा है।
 
अधिकारियों के अनुसार, 2,000 रुपए के ज्यादा सर्कुलेशन से सरकार के लक्ष्य को नुकसान पहुंच सकता था क्योंकि वे तस्करी और अन्य अवैध उद्देश्यों में इसका इस्तेमाल करना आसान है। आंध्र प्रदेश-तमिलनाडु बॉर्डर से 2,000 रुपए के नोटों में 6 करोड़ रुपए की बेहिसाब नकदी जब्त की गई थी।
 
उल्लेखनीय है कि नवंबर 2016 में सरकार ने काला धन पर लगाम लगाने के लिए 500 और 1,000 रुपए के नोट को प्रतिबंधित कर दिए थे। इसके बाद 500 रुपए के नए नोट के साथ ही 2,000 रुपए का नोट भी जारी किया गया था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख