एक थप्पड़ बना देता है आतंकी तो केजरीवाल बन गए होते ओसामा बिन लादेन...

Webdunia
बुधवार, 6 मार्च 2019 (19:14 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने यहां कहा कि ऐसा माना जाता है कि पुलवामा में हमला करने वाला आदिल अहमद डार पुलिस की पिटाई से आतंकवादी बना। अगर एक थप्पड़ व्यक्ति को आतंकवादी बना देता है तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब तक ओसामा बिन लादेन बन गए होते। 
 
आरएसएस समर्थित एबीवीपी की जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की इकाई की ओर से आयोजित एक जनसभा को मंगलवार को संबोधित करते हुए मिश्रा ने केजरीवाल पर तंज कसा और कहा कि नक्सली और कम्युनिस्ट न केवल जेएनयू से निकले हैं बल्कि आईआईटी से भी निकलते हैं।
 
उन्होंने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि पुलवामा हमले का आरोपी आदिल अहमद डार पुलिस की पिटाई के बाद आतंकवादी बना। अगर एक तमाचा आपको आतंकवादी बना सकता है तो केजरीवाल तो ओसमा बिन लादेन बन गए होते। 
 
वर्ष 2014 के चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली और हरियाणा में केजरीवाल को अलग-अलग जगह तीन लोगों ने तमाचा मारा था। बाद में एक ऑटो रिक्शा चालक ने उनसे माफी मांग ली थी। आप प्रमुख ने हमलों के लिए भाजपा की ओर इशारा किया था।
जेएनयू में वामपंथ समर्पित छात्र संघों पर निशाना साधते हुए मिश्रा ने कहा कि वामपंथ दुनिया भर में ढह गया है लेकिन कुछ लोग अब भी इससे चिपके हुए हैं।
 
करावल नगर से विधायक ने कहा कि आप जेएनयू की प्रतिष्ठता फिर से स्थापित करने की लड़ाई लड़ रहे हैं जिस पर राष्ट्र विरोधी का तमगा लगा हैं लेकिन कम्युनिस्ट, नक्सली सिर्फ जेएनयू से नहीं निकलते हैं। कुछ आईआईटी से भी निकले हैं और ऐसे ही एक नक्सली से में लड़ रहा हूं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख