मेरे खिलाफ सबूत हैं तो मुझे गिरफ्तार करें : तेजस्वी यादव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 (22:36 IST)
Tejashwi Yadav on NEET UG paper leak scam:  राजद के नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार पर नीट प्रश्नपत्र लीक घोटाले के लिए उन्हें दोषी ठहराने का प्रयास करने की आलोचना की। यादव ने सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को चुनौती दी कि अगर सबूत हैं तो उन्हें ‘गिरफ्तार’ करना चाहिए।
 
यादव ने ये टिप्पणियां राजद के गठन के 28 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में कीं। उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार और अपराध को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार डबल इंजन होने का दावा करती है। एक इंजन भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता है, दूसरा अपराध को बढ़ावा देता है।
 
सबूत है तो गिरफ्तार करो : पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में हर मुद्दे का दोष तेजस्वी के सिर मढ़ा जा रहा है, चाहे वह पेपर लीक हो, पुल ढहने का मामला हो या हत्या का। अगर सरकार के पास मेरे खिलाफ कोई सबूत है, तो उन्हें आरोप लगाने के बजाय मुझे गिरफ्तार करना चाहिए।
 
राजग में शामिल जनता दल (यूनाइटेड) और भाजपा के नेताओं ने इस बात पर जोर दिया है कि प्रश्न पत्र लीक मामले के एक प्रमुख संदिग्ध के यादव के निजी सहयोगी के साथ घनिष्ठ संबंध थे। विपक्षी दल राजद ने राज्य के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ अन्य प्रमुख संदिग्धों की तस्वीरें जारी करके जवाबी हमला किया है। प्रश्न पत्र लीक का खुलासा पिछले महीने पटना पुलिस द्वारा कई लोगों को गिरफ्तार करने के बाद हुआ था। मामले को अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया है। (भाषा/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख