दो दिग्गजों के इतने करीब, आखिर कौन है यह महिला..?

Webdunia
शनिवार, 12 अक्टूबर 2019 (18:33 IST)
जिस समय चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत के दौरे थे, उस समय भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एक महिला साए की तरह नजर आ रही थी।

इस बात की चर्चा न सिर्फ सोशल मीडिया पर रही बल्कि लोगों में इसको लेकर काफी जिज्ञासा भी रही कि आखिर यह महिला कौन है, जो पीएम मोदी के इतने करीब दिखाई दे रही है।
 
ALSO READ: महाबलीपुरम में समुद्र तट पर पीएम मोदी का स्वच्छता अभियान, सैर के बाद उठाया कचरा
 
दरअसल, ये हैं भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की अफसर प्रियंका सोहनी। चीनी भाषा मंदारिन की जानकार प्रियंका मोदी और जिनपिंग के बीच सेतु का काम कर रही थीं।

दोनों बड़े नेताओं के बीच भाषा की 'दीवार' को प्रियंका सोहनी ने हल किया। जब तक जिनपिंग भारत में रहे प्रियंका पीएम मोदी के साथ साए की तरह रहीं।
प्रियंका ने राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा मंदारिन में कही गई बातों को तुरंत मोदी के सामने हिन्दी में प्रस्तुत किया। इसी तरह मोदी द्वारा हिन्दी में कही गई बात को तुरंत मंदारिन में अनुवाद कर राष्‍ट्रपति शी तक पहुंचाया।

वर्ष 2012 बैच की आईएफएस अधिकारी प्रियंका विदेश मंत्रालय के बेस्‍ट ट्रेनी ऑफिसर के स्वर्ण पदक से सम्मानित हो चुकी हैं।
उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए तत्‍कालीन विदेश सचिव सुजाता सिंह ने उन्हें बिमल सान्‍याल पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया था। राष्‍ट्रपति शी ने कई बार प्रधानमंत्री मोदी से भारतीय संस्‍कृति और प्रतीकों के बारे में जानकारी मांगी।
 
ALSO READ: PM नरेन्द्र मोदी की भतीजी के साथ राजधानी दिल्ली में लूट
 
इस दौरान प्रियंका ने राष्‍ट्रपति जिनपिंग को इसे समझने में मदद की। प्रियंका पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति शी के बीच अनौपचारिक किंतु बेहद खास वार्ता के दौरान भी मौजूद थीं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi Assembly Election 2025 : आयकर छूट का दांव दिल्ली चुनाव में कितना आएगा काम, बजट में बिहार को तवज्जो

बुरे फंसे बागेश्वर बाबा, धीरेन्द्र शास्त्री को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का तगड़ा जवाब

Budget 2025 : मोदी सरकार के बजट पर क्या बोले राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल

जयराम रमेश ने बताया, कैसे पटरी से उतर गया निर्मला सीतारमण का बजट?

कभी घरों में बर्तन मांजती थीं दुलारी देवी जिनकी बनाई साड़ी पहनकर निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जानिए उनकी प्रेरक कहानी

सभी देखें

नवीनतम

यमुना विवाद पर हरियाणा के CM सैनी ने साधा केजरीवाल पर निशाना, बोले- अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए झूठ फैला रहे

Delhi Election : चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, 8 विधायक BJP में शामिल

AAP चला रही है घुसपैठियों को पनाह और घोटाले की सरकार : अमित शाह

Delhi Assembly Elections 2025 : जापान से लौटते ही दिल्ली चुनाव के प्रचार में जुटे CM मोहन यादव, बोले- जनता झूठेलाल को जान चुकी है

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, मुजफ्फरपुर में पलटी गाड़ी, महाकुंभ से लौट रहे 5 नेपाली श्रद्धालुओं की मौत

अगला लेख