UP : आगरा में अवैध धर्मांतरण का मामला, इन 2 पाकिस्‍तानी नागरिकों से क्‍या है कनेक्‍शन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 26 जुलाई 2025 (20:52 IST)
Agra Conversion Case : उत्तर प्रदेश के आगरा में अवैध धर्मांतरण के मामले में पाकिस्तान के 2 नागरिकों की भूमिका सामने आई है। पाकिस्तान के 2 इन्फ्लुएंसर तनवीर अहमद और साहिल अदीम के नाम सामने आए हैं तथा ये धर्म परिवर्तन के लिए उपदेश देते थे। ये दोनों बताते थे कि इस्लाम क्यों अपनाना चाहिए और ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी एक चुनौती है। जांच में सामने आया कि लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्हें बौद्धिक चर्चाओं के लिए भी आमंत्रित किया गया था। इस मामले में अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया जा चुका है।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आगरा के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया, पाकिस्तान के 2 इन्फ्लुएंसर तनवीर अहमद और साहिल अदीम के नाम सामने आए हैं तथा ये धर्म परिवर्तन के लिए उपदेश देते थे। कुमार के अनुसार, ये दोनों बताते थे कि इस्लाम क्यों अपनाना चाहिए और ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी एक चुनौती है।
ALSO READ: अलीगढ़ में बड़े अवैध धर्मांतरण नेटवर्क का पर्दाफाश, 97 हिंदू महिलाएं लापता
उन्होंने बताया, जांच में सामने आया कि लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्हें बौद्धिक चर्चाओं के लिए भी आमंत्रित किया गया था। आमंत्रित लोगों में कश्मीर की कुछ लड़कियों का एक समूह भी शामिल था।
ALSO READ: UP : अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 राज्यों से 10 लोग गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने चार मई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया जा चुका है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : ओडिशा में बाढ़ की चेतावनी जारी, 3 जिलों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का निर्देश

शुभेंदु अधिकारी का दावा- बंगाल की मतदाता सूची में 1.25 करोड़ अवैध प्रवासी

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, ट्रेलर ने गाड़ियों को मारी टक्कर, 1 की मौत, 25 घायल, लगा लंबा जाम

हम बर्बाद हो गए, आपको जरा भी परवाह नहीं, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पवार ने ऐसा क्यों बोला

झालावाड़ स्कूल हादसा : बिलखते हुए मां बोली- हादसे में मेरे दोनों बच्‍चे चले गए, घर सूना हो गया...

अगला लेख