Weather Update : तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान रेमल, इन क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 24 मई 2024 (21:51 IST)
IMD warning regarding Cyclone Remal : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात रविवार आधी रात को पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच टकराएगा। यह बंगाल की खाड़ी में इस मॉनसून पूर्व मौसम का पहला चक्रवात है और हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवातों के नामकरण की प्रणाली के अनुसार इसका नाम रेमल रखा जाएगा।
 
चक्रवात की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है : यह चक्रवात शनिवार सुबह तक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा और शनिवार रात तक और भी तीव्र होकर एक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा। आईएमडी ने कहा, इसके एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में रविवार आधी रात के करीब सागर द्वीप और खेपुपारा के बीच बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने की काफी संभावना है। रविवार को चक्रवात के प्रभाव में हवा की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
ALSO READ: Weather Update: देश के कई राज्यों में तापमान 47 से 48 डिग्री के पार पहुंचा, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट
अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी : मौसम विभाग ने 26-27 मई को पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी है। पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 27-28 मई को अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। तूफान के टकराने के समय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय इलाकों में 1.5 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं।
 
प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को चेतावनी : मौसम विभाग के अनुसार समुद्र में मौजूद मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे तट पर लौट जाएं और 27 मई तक बंगाल की खाड़ी में न जाएं। आईएमडी ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिलों में बाढ़ आने और कमजोर ढांचों, बिजली और संचार लाइन, कच्ची सड़कों, फसलों और बागों को भारी नुकसान की चेतावनी दी है। प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को घरों के अंदर रहने और कमजोर ढांचों को खाली करने के लिए कहा गया है।
 
तापमान बढ़ने से चक्रवाती तूफान तेजी से बढ़ रहे : वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन से होने वाली अतिरिक्त गर्मी को महासागरों द्वारा अवशोषित करने के चलते समुद्र की सतह का तापमान बढ़ने से चक्रवाती तूफान तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 30 वर्षों में समुद्र की सतह का तापमान 1880 में रिकॉर्ड किए जाने के बाद से सबसे अधिक रहा है।
ALSO READ: आंधी तूफान में फंस जाएं तो ऐसे करें खुद की सेफ्टी, इन बातों का रखें ध्यान
आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डीएस पाई के अनुसार, समुद्र की सतह के तापमान के गर्म होने का मतलब है अधिक नमी, जो चक्रवातों की तीव्रता के लिए अनुकूल है। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पूर्व सचिव माधवन राजीवन ने कहा कि कम दबाव के चक्रवात में तब्दील होने के लिए समुद्र की सतह का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक होना चाहिए।
 
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर इस समय बहुत गर्म : बंगाल की खाड़ी में समुद्र की सतह का तापमान वर्तमान में लगभग 30 डिग्री सेल्सियस है। राजीवन ने कहा, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर इस समय बहुत गर्म हैं, इसलिए उष्णकटिबंधीय चक्रवात आसानी से बन सकता है। हालांकि उष्णकटिबंधीय चक्रवातों को न केवल महासागर नियंत्रित करते हैं, बल्कि वायुमंडल भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। (भाषा) (File Photo) 
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

रामदास अठावले बोले- PoK को वापस लिया जाना चाहिए, ऐसा नहीं हुआ तो और युद्ध होंगे...

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

HPBOSE 10th Result : हिमाचल बोर्ड के 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, लड़कियों ने हासिल किए शीर्ष 7 स्थान

भारत की दृढ़ता का एक निर्णायक क्षण, दुश्मन के लिए चेतावनी है ऑपरेशन सिंदूर

पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध पूरी तरह से द्विपक्षीय रहेंगे : जयशंकर

अगला लेख