फ्रांस के राष्ट्रपति ने सपत्नीक 'ताज' के किए दीदार

Webdunia
रविवार, 11 मार्च 2018 (23:16 IST)
आगरा। भारत दौरे पर आए  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने आज शाम सपत्नीक दुनिया के सात अजूबों में शामिल ऐतिहासिक स्मारकों में सुमार ताजमहल का दीदार किया। करीब डेढ़ घंटे तक ताजमहल में रहकर उन्होंने इसकी बेमिसाल वास्तुकला की जानकारी ली और यादगार बनाए रखने के लिए कई फोटो भी खिंचाए।

उन्होंने विजिटर्स बुक में अपने संस्मरण लिखते हुए ताज के दीदार को अविस्मरणीय क्षण बताया। मैक्रों के आगमन को लेकर स्थानीय हवाई अड्डे से लेकर ताजमहल तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। इस दौरान ताजमहल में आम पर्यटकों का प्रवेश रोक दिया गया।

आगरा पहुंचने पर उनकी अगवानी उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने की। राज्य सरकार ने श्री शर्मा को विशेष रूप से फ्रांस के राष्ट्रपति की अगवानी करने के लिए यहां भेजा गया। इस दौरान मथुरा से विशेष रूप से बुलाए गए करीब दो दर्जन लोक कलाकारों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किए।

शहर के मेयर नवीन जैन भी अगवानी में शर्मा के साथ रहे। शाम करीब पौने पांच बजे आगरा पहुंचे मैक्रों हवाई अड्डे से सीधे ताजमहल पहुंचे और शाम करीब सात बजे दिल्ली लौट गए। गौरतलब है कि फ्रांस के प्रथम नागरिकों का ताज में यह तीसरा दौरा था। इससे पहले वर्ष 2008 और 2010 में फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी भी ताज का दीदार कर चुके हैं।

तीन देशों  के राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियों का एक दल ताजमहल के दीदार को ताजनगरी पंहुचा। इस दल में कुल नौ सदस्य शामिल थे। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार नौ देशों के राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियों को ताज के दीदार के लिए आना था लेकिन किन्ही कारणों के चलते केवल तीन देशों के राष्ट्रीय अध्यक्षों की पत्नी ही ताज दीदार को आगरा पहुंची।

इस दल के सदस्यों के साथ विदेश मंत्रालय के अधिकारी मौजूद रहे तो वही स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने शिल्पग्राम में उनकी अगवानी की। ताजमहल का दीदार करने के बाद प्रथम महिलाओं का यह दल आगरा किला पहुंचा जहां करीब एक घंटे तक इन्होंने आगरा किले का भ्रमण किया इसके बाद सड़क मार्ग द्वारा यह दल दिल्ली के लिए रवाना हो गया। (वार्ता) (Photo : Twitter) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

BJP में 75 की उम्र में Retirement का नियम नहीं, PM मोदी पर संजय राउत के बयान पर क्यों भड़के बावनकुले

जंग की आहट, ईरान की मिसाइलों के जवाब में डोनाल्ड ट्रंप का हवा का शैतान B-2 बॉम्बर तैयार

लोकसभा में बुधवार को वक्फ बिल पर मोदी सरकार की अग्निपरीक्षा, जानिए क्या है सदन की संख्या से लेकर सियासत तक समीकरण?

आलीशान कोठी को बना दिया पोर्न स्‍टूडियो, काली फिल्‍म में आती थी खूबसूरत मॉडल्‍स, एक घंटे में 5 लाख कमाई

97 लाख Whatsapp अकाउंट्‍स पर लगाया बैन, जानिए मेटा ने क्यों उठाया यह कदम, आपका खाता तो नहीं हुआ बंद

सभी देखें

नवीनतम

Motorola Edge 60 Fusion : दमदार बैटरी और परफॉर्मेंस के साथ आया मोटोरोला का सस्ता स्मार्टफोन

Waqf Amendment Bill : वक्फ संशोधन विधेयक का कांग्रेस ने किया विरोध, कहा- विशेष समुदाय की जमीन पर सरकार की नजर

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

मंडला में दो महिला नक्सली मुठभेड़ में ढेर, रतलाम से एक आतंकी गिरफ्तार

क्या आप भी अपने फोन के कवर के पीछे रखते हैं नोट, ATM या कुछ और तो जान लीजिए कितना भयानक है यह

अगला लेख