महंगाई का वार : तेजी से बढ़ रहे हैं CNG, PNG के दाम, क्या होगा आप पर असर?

Webdunia
गुरुवार, 14 अप्रैल 2022 (11:11 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल डीजल के रास्ते आई महंगाई का असर पूरे देश में दिखाई दे रहा है। किराना, सब्जी, दूध, शिक्षा, फुटवेअर और ट्रांसपोर्टेशन आदि सभी चिजों के दाम तेजी से बढ़े हैं। गुरुवार को CNG के दाम 2.5 रुपए प्रति किलो बढ़ गए जबकि PNG की कीमतों में 4.25 रुपए प्रति SCM की बढ़त दर्ज की गई। पिछले 13 दिनों में सीएनजी 10.80 रुपए प्रति किलो महंगी हो चुकी है। हाल ही में पीएनजी की कीमतों में भी करीब 10 रुपए का इजाफा हुआ है।
 
पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की तुलना में सस्ती होने की वजह से CNG, PNG के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बड़ा था। लोगों ने हजारों रुपए लगाकर अपनी कारों में सीएनजी कीट लगवाई। बहरहाल इनके दाम तेजी से बढ़ने से लोग हैरान नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं CNG, PNG के दाम बढ़ने से क्या होगा आप पर असर?
 
सीएनजी महंगी होने से देश में सीएनजी से चलने वाले वाहनों का किराया भी बढ़ेगा। इसका असर सीएनजी बस, ऑटो से सफर करने वाले लोगों के बजट पर पड़ेगा।
 
दिल्ली के ऑटो और कैब चालकों ने 18 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ के महासचिव राजेंद्र सोनी ने सरकार से सीएनजी पर 35 रुप‍ए प्रति किलोग्राम की दर से सब्सिडी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगें पूरी नहीं की गईं तो हम 18 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

ALSO READ: महंगाई का डबल डोज, 2.5 रुपए किलो बढ़े CNG के दाम, महंगी हुई PNG
औद्योगिक संयंत्रों में भी इस गैस का उपयोग ताप उत्पन्न करने के लिए होता है। इसमें खर्च भी कम आता है तथा प्रदुषण भी कम होता है। बहरहाल उन वस्तुओं की कॉस्टिंग भी बढ़ेगी जिन संयंत्रों में सीएनजी का इस्तेमाल होता है। CNG गैस का उपयोग बिजली के उत्पादन में भी कोयले से भाप उत्पन्न करने की जगह पर इस गैस का उपयोग किया जाता है। 
 
सीएन की तरह ही पीएनजी भी एक नेचरल गैस है। इस नेचुरल गैस को उद्योगों या घर तक पाइप के जरिये पहुंचाया जाता है। इसका इस्तेमाल घर में खाना बनाने में भी होता है। जिन घरों में खाना बनाने में पीएनजी का इस्तेमाल किया जाता है अब वहां का बजट भी गड़बड़ाएगा। 
Koo App

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

इंदौर से लेकर कोलंबो तक, जानिए कहां कहां होंगे ICC महिला वनडे विश्व कप 2025 के मुकाबले

BSE का नया APP बनेगा आपका दोस्त, Free मिलेगी investment की ट्रेंनिंग

Realme C73 5G लॉन्च, सस्ती कीमत में महंगे फोन के फीचर्स

मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन को हैं उत्सुक, जानिए थाईलैंड की रामायण 'रामकियेन' के बारे में

अगला लेख