UN में इमरान खान का भाषण, RSS ने पाक पीएम को दी बधाई

Webdunia
शनिवार, 28 सितम्बर 2019 (15:07 IST)
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के साथ ही RSS पर भी निशाना साधा। इस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा कि इमरान ने उसे निशाना बनाकर संघ और भारत को एक दूसरे का पर्याय बनाने का काम किया क्योंकि संगठन आतंकवाद के खिलाफ रहा है। संघ ने इसके लिए इमरान को बधाई भी दी। 
 
आरएसएस के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने एक समारोह में कहा कि इमरान खान ने आरएसएस के नाम को फैलाने का काम किया और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को अब यहीं नहीं रूकना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि आरएसएस केवल भारत में है और भारत के लिए हैं। उसकी दुनिया में कहीं और शाखा नहीं है। पाकिस्तान हमसे क्यों गुस्से में है? इसका अर्थ हुआ कि अगर वह संघ से नाराज हैं, तो भारत से भी नाराज हैं। आरएसएस और भारत एक दूसरे के पर्याय बन गए हैं। 
 
कृष्ण गोपाल ने कहा कि हम चाहते हैं कि दुनिया भारत और आरएसएस को एक रूप में देखें, अलग अलग रूप में नहीं। इमरान खान ने इस काम को बखूबी किया है और हम इसके लिए उन्हें बधाई देते हैं।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख