संभल में उपद्रवियों ने जो ईंट पुलिसकर्मियों पर फेंकी, उनसे बना डाली चौकी, लिख दिया कृष्ण का उपदेश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 7 अप्रैल 2025 (10:57 IST)
फके गए पत्थर और ईंटों का यूपी पुलिस ने जवाब देकर बेहतरीन मिसाल कायम की है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के ठीक सामने सत्यव्रत पुलिस चौकी बनकर तैयार हो गई है। रविवार को इसका उद्घाटन किया गया। खास बात है कि इस पुलिस चौंकी को बनाने में उन ईंटों का भी इस्तेमाल किया गया है। जिनका इस्तेमाल उपद्रवियों ने हिंसा के दौरान पुलिस पर किया था। संभल में सत्यव्रत पुलिस चौकी शाही जामा मस्जिद के ठीक सामने बनी है। पिछले वर्ष नवंबर में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद बनाई गई सत्यव्रत पुलिस चौकी का रविवार को 8 वर्षीय एक बच्ची के हाथों से उद्घाटन कराया गया।

क्या है चौकी का नाम : चौकी का नाम संभल के प्राचीन नाम पर रखा गया है। पुराणों में संभल को सत्यव्रत के नाम से पहचाना जाता है. चौकी के प्रवेश द्वार पर महाभारत की आकृति उकेरी गई है और भगवान कृष्ण अर्जुन को गीता का उपदेश देते दिखाई दे रहे हैं। संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में 8 वर्षीय गुनगुन कश्यप ने फीता काटकर चौकी का उद्घाटन किया। पिछले वर्ष 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस ने संभल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस चौकियों के निर्माण की योजना बनाई थी।

क्या उपदेश लिखा चौकी पर : योजना के तहत 28 दिसंबर को संभल थाना क्षेत्र स्थित शाही जामा मस्जिद के पास सत्यव्रत पुलिस चौकी का शिलान्यास किया गया था और रामनवमी के दिन चौकी का उद्घाटन किया गया। इस पुलिस चौकी का निर्माण करीब 100 दिन में पूरा हुआ है। चौकी पर भगवान कृष्ण द्वारा कुरुक्षेत्र के युद्धस्थल पर अर्जुन को दिए गए उपदेश ‘यदा, यदा ही धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत' का संदेश भी अंकित है। इसके साथ ही दो मंजिला पुलिस चौकी में सैटेलाइट टावर, जिला नियंत्रण कक्ष और सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं।

फैसले से मुसलमान भी खुश : इस दौरान मुस्लिम समाज के कई लोगों ने संभल के पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।  मुस्लिम युवक जिया ने कहा कि एसपी और डीएम साहब का हमने स्वागत किया है, क्योंकि सत्यव्रत चौकी बनी है, जिसकी हमें बहुत खुशी हुई। यहां पर चौकी का होना बहुत जरूरी थी। चौकी बनवाने में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बहुत मदद की। मुस्लिम समुदाय के 25 लोगों ने एसपी और डीएम साहब का स्वागत किया। पुलिस चौकी बनने से हमें बहुत फायदा मिलेगा, सारे विवादों का अब निपटारा होगा
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

पश्चिम बंगाल में रामनवमी की धूम, हाईअलर्ट के बीच जुलूस और शोभायात्राएं, BJP और TMC के नेता हुए शामिल

Waqf amendment bill को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानिए क्या की गई मांग

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने की थी अपील

भाषा विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, DMK को लेकर कही बड़ी बात, स्टालिन पर कसा तंज

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: कोविड के बाद बाजार में सबसे बड़ी तबाही, सेंसेक्स 3914 और निफ्टी 1146 अंक लुढ़का

Trump के टैरिफ से क्रैश हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

ट्रंप और मस्क के खिलाफ कई देशों में प्रदर्शन

Weather Updates: दिल्ली से लेकर यूपी बिहार तक भीषण गर्मी का प्रकोप, हल्की बारिश का अलर्ट

Trump के टैरिफ ने बढ़ाया दुनिया का टेंशन, व्हाइट हाउस की तरफ देख रहे 50 से ज्यादा देश

अगला लेख