बड़ी कार्रवाई, 3500 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति जब्त

Webdunia
गुरुवार, 11 जनवरी 2018 (14:26 IST)
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने बेनामी संपत्तियों पर तेजी से कार्रवाई करते हुए 3500 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है।
 
बेनामी संपत्ति लेन देन प्रतिबंध कानून पिछले साल एक नवंबर 2016 को लागू हुआ था। इसके बाद आयकर विभाग ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 900 मामलों में 3500 करोड़ रुपए से अधिक की बेनामी संपत्ति जब्त की है। इसमें से 2900 करोड़ रुपए से अधिक की अचल संपत्ति है। ये आंकड़े दिसंबर 2017 तक के हैं।
 
वित्त मंत्रालय की तरफ से गुरुवार को जारी बयान में कहा गया है जब्त संपत्तियों में प्लॉट, फ्लैट, दुकानें, जेवरात, वाहन, बैंक खातों में जमा धन और सावधि जमा आदि है।
 
आयकर विभाग की चेतावनी के एक दिन बाद वित्त मंत्रालय का बेनामी संपत्ति जब्त करने का आंकड़ा सामने आया है। विभाग ने बेनामी संपत्ति के लेन-देन से लोगों को दूर रहने की चेतावनी देते हुए कहा था कि इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिसमें आपराधिक मुकदमा और सात वर्ष तक की कड़ी सजा हो सकती है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: दिल्ली NCR समेत अनेक राज्यों में होगी मूसलधार बारिश, IMD का अलर्ट

ट्रंप ने 70 देशों पर लगाया टैरिफ, 40 फीसदी तक देना होगा शुल्क, 7 अगस्त तक छूट दी

टैरिफ से नाराज भारत का ट्रंप को झटका, अमेरिका से नहीं खरीदेंगे F35 फाइटर जेट

हेलमेट अच्छा है... कहीं फिर तो नहीं फूट जाएगा No Helmet, No Petrol का बुलबुला

सस्ती हुई रसोई गैस, क्या है LPG सिलेंडर के नए दाम?

अगला लेख