Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Lok Sabha Election Result 2024 : लोकसभा में कांग्रेस के सांसदों की संख्या 100 हुई, सांगली सांसद Vishal Patil ने दिया कांग्रेस को समर्थन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Lok Sabha Election Result 2024 : लोकसभा में कांग्रेस के सांसदों की संख्या 100 हुई, सांगली सांसद Vishal Patil ने दिया कांग्रेस को समर्थन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , गुरुवार, 6 जून 2024 (23:27 IST)
independent lok sabha mp from sangli seat vishal patil extended support to congress : लोकसभा कांग्रेस के सांसदों की संख्या 100 हो गई है। महाराष्ट्र की सांगली लोकसभा सीट से निर्वाचित निर्दलीय उम्मीदवार विशाल पाटिल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की और अपना समर्थन देने की घोषण की। पाटिल महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल के पोते हैं और सांगली लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए हैं।
कांग्रेस के पूर्व नेता पाटिल ने सांगली सीट महा विकास आघाडी (MVA) में सीट बंटवारा समझौते के तहत शिवसेना (UBT) को दिए जाने के बाद बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ा। खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ ने पोस्ट कर बताया कि ‘सांगली से निर्वाचित सांसद विशाल पाटिल द्वारा कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिए जाने का स्वागत करते हैं।’’
 
हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 99 सीट मिली है, जो विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के किसी एक घटक को मिली सबसे अधिक सीट है। विपक्षी गठबंधन ने कुल 233 सीट पर जीत दर्ज की है। इनपुट भाषा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अजित पवार की बैठक में नहीं पहुंचे 5 NCP विधायक, महाराष्ट्र में उथल-पुथल के संकेत