Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रामलीला मैदान में विपक्ष की 31 मार्च को महा रैली, AAP के लिए क्यों खास है यह जगह?

केजरीवाल की गिरफ्तारी के चौथे दिन भी बवाल जारी

हमें फॉलो करें INDIA
, रविवार, 24 मार्च 2024 (14:28 IST)
  • इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दल महारैली में होंगे शामिल
  • देश के हितों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए महारैली
नई दिल्ली। इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (‘इंडिया’) के घटक ‘आप’ और कांग्रेस ने रविवार को यहां एक प्रेस वार्ता में 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का ऐलान किया। इसी मैदान पर आम आदमी पार्टी का उदय हुआ था।
आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने रविवार को कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ देश के हितों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करेगा। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उक्त घोषणा की गई है।
 
आप की दिल्ली ईकाई के संयोजक राय ने कहा कि देश में जो हो रहा है उसके खिलाफ हम 31 मार्च को रामलीला मैदान में महारैली करेंगे। इस रैली में ‘इंडिया’ गठबंधन का शीर्ष नेतृत्व शामिल होगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और देश खतरे में है। देश के हितों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल सभी दल यह महारैली करेंगे।
 
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों को समान अवसर नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने अपनी पार्टी के खातों को फ्रीज किए जाने और मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी पर प्रकाश डाला।
 
उन्होंने कहा कि 31 मार्च की महारैली न सिर्फ एक राजनीतिक रैली होगी बल्कि देश के लोकतंत्र को बचाने और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाने का भी आह्वान करेगी।
 
दिल्ली की मंत्री और AAP नेता आतिशी ने कहा कि INDIA गठबंधन 31 मार्च को रामलीला मैदान में महा रैली का आयोजन कर रही है। यह अरविंद केजरीवाल को बचाने के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। विपक्ष को एकतरफा हमलों का सामना करना पड़ रहा है।
 
वहीं सौरभ भारद्वाज ने कहा कि रामलीला मैदान एक ऐतिहासिक जगह है। देश के बड़े-बड़े आंदोलन रामलीला मैदान में हुए, आम आदमी पार्टी का उदय रामलीला मैदान से हुआ है। इसमें INDIA गठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे और देश को, विश्व को संदेश देंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live : ITO फुटओवर ब्रिज पर AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन