Hanuman Chalisa

भारत और पाकिस्तान ने 2008 के समझौते के अनुसार असैन्य कैदियों की सूची का आदान-प्रदान किया

Webdunia
बुधवार, 1 जुलाई 2020 (18:59 IST)
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान ने बुधवार को 2008 के समझौते के अनुसार अपने-अपने देश में हिरासत में रखे गए असैन्य नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया।
 
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत ने अपनी हिरासत में रखे 265 पाकिस्तानी नागरिक कैदियों और 97 मछुआरों की सूची पाकिस्तान को दी।
 
इसी तरह पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में रखे 54 असैन्य भारतीय नागरिक कैदियों और 270 मछुआरों की सूची भारत के साथ साझा की।
 
भारत सरकार ने पाकिस्तान से असैन्य कैदियों, लापता भारतीय रक्षाकर्मियों और मछुआरों को उनकी नौकाओं के साथ जल्द रिहा करने का आह्वान किया है।
 
विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस संदर्भ में, पाकिस्तान को 7 भारतीय नागरिक कैदियों और 106 भारतीय मछुआरों को तुरंत रिहा करने के लिए कहा गया, जिनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि हो चुकी है और पाकिस्तान को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है।
 
मंत्रालय ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को भारतीय मछुआरों और भारतीय नागरिक कैदियों को तत्काल राजनयिक पहुंच प्रदान करने को कहा गया है।
 
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत प्राथमिकता के आधार पर सभी मानवीय मामलों का हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा का टूटेगा सपना, नीतीश की चमकेगी किस्मत, RJD सबसे बड़ा दल!

Delhi Blast : कैसे फेल हो गया डॉ. उमर नबी का प्लान, 6 दिसंबर को कैसे और कहां करना चाहता था विस्फोट

दिल्ली धमाका केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, फरीदाबाद में मिली लाल कार, आखिर क्या है इस कार का रहस्य

भूटान से लौटते LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मिले

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल, VC ने इस तरह दी सफाई

सभी देखें

नवीनतम

Delhi की हवा बनी दमघोंटू, कई इलाकों में AQI 400 के पार

LIVE: दिल्ली ब्लास्ट अपडेट, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 13 हुई

Weather Update : उत्‍तर भारत में सर्दी का सितम, जानिए कहां है पारा माइनस 5 से कम

ट्रंप के साइन करते ही खत्म हुआ शटडाउन, अमेरिकियों को 43 दिन बाद मिली राहत

Delhi Blast : 4 जगह सीरियल ब्लास्ट का था प्लान , न्यू लाजपत राय मार्केट में मिला बॉडी पार्ट

अगला लेख