Payment System : भारत-रूस मिलकर करने वाले हैं ये काम, लोगों के पैसों के लेनदेन से जुड़ा है पूरा मामला

Webdunia
रविवार, 30 अप्रैल 2023 (20:10 IST)
Payment System : पश्चिमी देशों के रूस पर विभिन्न प्रतिबंधों के बीच भारत और रूस दोनों देशों में रुपे और मीर कार्ड के उपयोग से निर्बाध भुगतान की संभावना पर काम करेंगे।
 
सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर आंतरिक सरकारी आयोग की हाल ही में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इन कार्डों को स्वीकार किए जाने की संभावना तलाशने पर सहमति बनी।
 
सूत्रों ने बताया कि भारत के रुपे कार्ड और रूस के मीर कार्ड को एक-दूसरे देशों में इस्तेमाल से दोनों देशों के नागरिक एक-दूसरे देशों में निर्बाध भुगतान कर सकेंगे।
 
बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रूस से उप प्रधानमंत्री डेनिस मांटुरोव ने की थी। बैठक में भारत के राष्ट्रीय भुगतान संघ के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और रूस के बैंक ऑफ रशिया के फास्टर पेमेंट्स सिस्टम के परस्पर संपर्क को बढ़ाने पर भी सहमति बनी।
 
सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा सीमापार भुगतान के लिए बैंक ऑफ रशिया के रूस की वित्तीय संदेश प्रणाली सर्विस ब्यूरो ऑफ फाइनेंशियल मेसेंजिंग सिस्टम की स्वीकार्यता पर भी सहमति बनी।
 
फिलहाल भारत से विदेशों में और विदेशों से भारत में भुगतान 'स्विफ्ट' नेटवर्क के माध्यम से होता है।Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सरकार से क्या चाहते हैं लोग? कर की दरें कम हों या छूट की सीमा बढ़े

Vision IAS पर सिविल सेवा परीक्षा के भ्रामक विज्ञापन के चलते 3 लाख का जुर्माना

हिंदुओं के नाम से लिया था होटलों का लाइसेंस, चला रहे थे मुस्लिम, GSRTC ने की कार्रवाई

भारत प्रत्यर्पित होगा मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

CBI ने देश भर में 350 करोड़ के क्रिप्टो पोंजी घोटाले का किया भंडाफोड़

सभी देखें

नवीनतम

Republic Day 2025 : CBI के 31 अधिकारी-कर्मचारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

Padma Shri awards : 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री सहित 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान

रेलवे ने इतिहास रचा, कश्मीर पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस

मध्यप्रदेश की 5 विभूतियों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, CM मोहन यादव ने दी बधाई

हमास के बाद इजराइल ने भी छोड़े 200 फिलिस्तीनी कैदी, गाजा में बरसों बाद जश्न

अगला लेख