भारत बना दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी, ब्रिटेन को पछाड़ा

Webdunia
शुक्रवार, 2 सितम्बर 2022 (23:03 IST)
नई दिल्ली। ब्रिटेन को पछाड़कर भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। हालांकि यह स्थिति तिमाही वृद्धि के आधार पर है। ब्रिटेन अब एक स्थान फिसलकर छठे स्थान पर आ गया है। आईएमएफ के अनुमान के मुताबिक तेज वृद्धि के साथ भारत सालाना आधार पर भी पांचवें स्थान पर पहुंच सकता है। 10 साल पहले अर्थव्यवस्था के मामले में भारत 11वें स्थान पर था, जबकि ब्रिटेन 5वें स्थान पर था। 
 
भारतीय अर्थव्यवस्था में लगातार मजबूती के चलते यह स्थिति देखने को मिल रही है। दूसरी ओर यूरोप की अर्थव्यवस्था सुस्ती के दौर से गुजर रही है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी डॉलर में की गई गणना के मुताबिक भारत ने 2021 की आखिरी तिमाही में ब्रिटेन को पीछे छोड़ा है। ऐसा अनुमान व्यक्त किया जा रहा है कि जिस तरह से भारतीय अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है, उससे जल्द ही सालान आधार पर भी भारत दुनिया की 5वीं अर्थव्यवस्था बन सकता है। 
 
इससे पहले जुलाई 2022 में कहा गया था कि ब्रिटेन से भारत महज 13 अरब डॉलर पीछे है, लेकिन आर्थिक वृद्धि में वह ब्रिटेन से आगे है। तब विशेषज्ञों ने अनुमान व्यक्त किया था कि भारत जल्द ही ब्रिटेन को पीछे छोड़ देगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

FASTag के नए नियम नहीं जाने तो होगा नुकसान, जरूरी खबर

EPFO में बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लाइज को क्या होगा फायदा

ममता की BJP को चुनौती, मेरे बांग्लादेशी आतंकियों से रिश्ते साबित करें, इस्तीफा दे दूंगी

MP: भिंड में ट्रक वैन की टक्कर में 6 की मौत, सीएम यादव ने जताया दुख

दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज, गुरुवार को रामलीला मैदान पर होगा आयोजन, CM पद पर सस्पेंस बरकरार

अगला लेख