चीनी नौसेना की हर गतिविधि पर नजर : लांबा

Webdunia
शुक्रवार, 2 दिसंबर 2016 (19:37 IST)
नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने शुक्रवार को खुलासा किया कि पिछले कुछ समय में चीन की एक  परमाणु पनडुब्बी सहित 6 पनडुब्बियां हिन्द महासागर में देखी गईं और चीनी नौसेना की हर गतिविधि पर भारत की  पैनी नजर है तथा वह इसका मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। 
एडमिरल लांबा ने 4 दिसंबर को मनाए जाने वाले नौसेना दिवस से पहले यहां वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि  पिछले 4 वर्षों में चीनी नौसेना की एक परमाणु तथा 5 अन्य पनडुब्बियां हिन्द महासागर में देखी गई हैं। 
 
उन्होंने कहा कि हम चीनी नौसेना की तैनाती और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हैं। इसकी निरंतर निगरानी होती  है। वर्ष 2012 के बाद से 6 पनडुब्बियां तैनात की गई थीं इनमें से एक परमाणु पनडुब्बी भी थी, जो कराची बंदरगाह  पर देखी गई। 
 
उन्होंने कहा कि हमें हिन्द महासागर में होने वाली गतिविधियों की अच्छी-खासी जानकारी रहती है। इसमें आने वाले  जलपोतों और पनडुब्बियों पर हमारी नजर होती है। नौसेना किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह  तैयार है।
 
एडमिरल लांबा ने कहा कि हम किसी भी सेना से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं तथा जरूरी साजोसामान से लैस हैं।  जब भी इसकी जरूरत होगी हमारे पास इसके लिए पूरी रणनीति है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

CEC राजीव कुमार हुए सेवानिवृत्त, LS और JK विधानसभा समेत अनेक चुनाव कराए संपूर्ण

HONDA ने बिक्री में बना दिया रिकॉर्ड, 17 वर्षों में किया यह कमाल

सस्ते Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G हुए लॉन्च, जानिए फीचर्स

अगला लेख