भारत पर नजर रखने के लिए चीन की खतरनाक चाल

Webdunia
सोमवार, 26 फ़रवरी 2018 (12:28 IST)
नई दिल्ली। चीन अपनी कुटिल करतूतों से भारत को घेरने का कोई मौका नहीं चूक रहा है। अब ताजा खबर यह आ रही है कि चीन मालदीव में सैन्य ठिकाना बनाने की कोशिशें कर रहा है। चीन की इस नई चाल ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। 

मालदीव के एक विपक्षी नेता का दावा है कि मालदीव की मदद से चीन हिन्द महासागर में एक संयुक्त महासागरीय निगरानी स्टेशन बनाना की कोशिश में है, जो भारत के लिए सुरक्षा की दृष्टि से खतरे का सबब बन सकता है। इस नेता के मुताबिक निगरानी केंद्र में सैन्य सुविधाएं तो होंगी ही साथ ही एक सबमरीन बेस की भी सुविधा होगी।

अहम बात यह है कि यह केन्द्र भारत के नजदीक है और यहां से भारत की सामुद्रिक गतिविधियों पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी। यह निगरानी केंद्र उत्तर में सुदूर पश्चिमी प्रवालद्वीप 'माकुनुधू' में स्थापित किया जाएगा, जो कि भारतीय सीमा बहुत ज्यादा दूर नहीं है।

बताया जा रहा है कि प्रोटोकॉल ऑन इस्टेब्लिशमेंट ऑफ जॉइंट ओसन ऑब्जर्वेशन स्टेशन बिटवीन चाइना एंड मालदीव्स के नाम से पिछले साल दोनों देशों के बीच एक समझौता भी हुआ है। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि यह निगरानी केंद्र बिलकुल उसी तर्ज पर होगा जैसा कि उसने दक्षिण चीन सागर में बीते साल बनाया था। दरअसल, दक्षिण चीन सागर निगरानी स्टेशन का मतलब सिर्फ अमेरिका के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी बोले, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से कांग्रेस के पेट में दर्द

मेघवाल ने लगाया राहुल और कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप

कांग्रेसियों ने लगाए नारे, राजा बनने पर क्या बोले राहुल गांधी?

LIVE: वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी, 2200 करोड़ की 52 परियोजनाओं की सौगात दी

क्या है डेड हैंड, रूसी नेता मेदवेदेव की बात सुनकर क्यों भड़क गए ट्रंप, तैनात की परमाणु पनडुब्बियां

अगला लेख