India-China LAC dispute Live: LAC पर भारतीय सेना ने नहीं की फायरिंग

Webdunia
मंगलवार, 8 सितम्बर 2020 (12:10 IST)
नई दिल्ली। लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच भारतीय सेना ने चीनी के गोलीबारी के आरोपों को नकारते हुए कहा कि चीन की तरफ से गोलीबारी हुई। भारतीय सेना ने संयम बरता और गोलीबारी नहीं की। भारत-चीन LAC विवाद से जुड़ी हर जानकारी...


12:08 PM, 8th Sep
Ladakh के बाद Lipulekh में भी चीनी साजिश, Missiles तैनात

11:58 AM, 8th Sep
-सेना ने कहा कि सेना LAC पर शांति की पक्षधर है। हमने ना तो सीमा पार की और ना ही हमारी तरह से कोई गोलीबारी नहीं हुई। भारत कभी भी युद्ध नहीं चाहता।
-सेना ने अपने बयान में कहा- 'चीन अपने बयानों से अपने देश और पूरी दुनिया को गुमराह कर रहा है।
 

11:57 AM, 8th Sep
-चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने चीनी सेना के एक प्रवक्ता के हवाले से लिखा है कि हालात को स्थिर करने के लिए चीनी सैनिकों को मजबूर होकर जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

11:56 AM, 8th Sep
-उल्लेखनीय है कि चीन ने दावा किया था कि 7 सितंबर सोमवार को एलएसी पर तैनात भारतीय सैनिकों ने एक बार फिर गैर-कानूनी तरीके से वास्तविक सीमा रेखा को पार किया और चीनी सीमा पर तैनात सैनिकों पर गोलीबारी की।
-चीनी सेना के प्रवक्ता सीनियर कर्नल जांग शियूली ने एक बयान जारी कर कहा कि भारतीय सैनिकों ने भारत-चीन सीमा के पश्चिमी हिस्से में एलएसी को पार किया और पंन्गोंग त्सो लेक के दक्षिणी किनारे के नज़दीक शेनपाओ पहाड़ के इलाके में घुस गए।
-बयान के अनुसार भारतीय सेना के इस क़दम ने दोनों पक्षों के बीच जो सहमति बनी थी, ये उसका गंभीर उल्लंघन है, और इसने इलाक़े में तनाव बढ़ा दिया है।
-गौरतलब है कि LAC के पास दोनों देशों के सैनिकों के बीच लंबे समय से तनाव बरकरार है। दोनों देशों के सैनिकों के बीच बीते 5 जून को गलवान घाटी में बड़ी हिंसक झड़प हुई थी। इसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। चीन को भी भारी नुकसान हुआ था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

टैरिफ का टेरर, धराशाही हुए दुनियाभर के शेयर बाजार, चीन ने बताया आर्थिक धौंस, ट्रंप बोले- फैसला वापस नहीं लूंगा

मध्यप्रदेश में OBC को 27 फीसदी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

पटना में राहुल गांधी के जाते ही भिड़े कार्यकर्ता, सांसद अखिलेश ने मारा थप्पड़

UP : जेल में बंद मुस्कान की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजीटिव, छिड़ेगी जंग बच्चा प्रेमी साहिल का या सौरभ का

Waqf को लेकर CM उमर पर बरसीं महबूबा, बोलीं शर्म की बात है कि...

सभी देखें

नवीनतम

मोहन यादव बोले, सभी नगर निगमों में बनेगी विकास समिति, शहर के विकास के लिए सब मिलकर करें काम

क्यों आपस में ही भिड़ गए TMC के 2 दिग्गज सांसद, क्या बोलीं ममता?

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर केदार जाधव बने भारतीय जनता पार्टी के सदस्य (Video)

क्या है भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर हमले का ISI कनेक्शन?

तमिलनाडु के राज्यपाल को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

अगला लेख