बड़ी कामयाबी, RBI ने ब्रिटेन से वापस मंगाया 100 टन सोना, जानिए कितना हुआ देश का स्वर्ण भंडार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 1 जून 2024 (00:16 IST)
India got back 100 tons of gold from Britain : भारत ने वित्त वर्ष 2023-24 में ब्रिटेन में रखे अपने 100 टन सोने को घरेलू तिजोरियों में पहुंचाया है। यह 1991 के बाद सोने का सबसे बड़ा स्थानांतरण है। वित्त वर्ष 2023-24 में देश के कुल स्वर्ण भंडार में 27.46 टन की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 822 टन हो गया। वर्ष 1991 में विदेशी मुद्रा संकट से निपटने के लिए सोने के बड़े हिस्से को गिरवी रखने के लिए तिजोरियों से बाहर निकाला गया था।
 
वर्ष 1991 में आया था विदेशी मुद्रा संकट : सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह 1991 के बाद सोने का सबसे बड़ा स्थानांतरण है। वर्ष 1991 में विदेशी मुद्रा संकट से निपटने के लिए सोने के बड़े हिस्से को गिरवी रखने के लिए तिजोरियों से बाहर निकाला गया था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 में देश के कुल स्वर्ण भंडार में 27.46 टन की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 822 टन हो गया।
ALSO READ: 20 फीसदी महंगा हुआ सोना, 2024 के पहले 3 माह में क्यों बढ़ी मांग?
सूत्रों ने कहा कि सोने का एक बड़ा हिस्सा विदेश में जमा है। अन्य देशों की तरह भारत का सोना भी बैंक ऑफ इंग्लैंड के पास जमा है। भारत में 100 टन सोना वापस आने से स्थानीय स्तर पर संग्रहित सोने की कुल मात्रा बढ़कर 408 टन से अधिक हो गई है। इसका अर्थ है कि स्थानीय और विदेशी होल्डिंग अब लगभग बराबर है।
 
413.79 टन सोना विदेशों में रखा है : केंद्रीय बैंक की गुरुवार को जारी वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक 2023-24 में जारी किए गए नोटों के बदले स्थानीय स्तर पर 308 टन से अधिक सोना रखा गया है। इसके अलावा 100.28 टन सोना स्थानीय स्तर पर बैंकिंग विभाग की संपत्ति के रूप में रखा गया है। कुल स्वर्ण भंडार में से 413.79 टन सोना विदेशों में रखा गया है।
 
2009 में आईएमएफ से 200 टन सोना खरीदा था : सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ साल में सोना खरीद को देखते हुए विदेशों में गिरवी रखे सोने को घटाने का निर्णय लिया गया, जो मानक समीक्षा प्रक्रियाओं का हिस्सा है। वर्ष 2009 में भारत ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से 200 टन सोना खरीदा था।
ALSO READ: Gold : 666 करोड़ रुपए का 810 किलो सोना नदी में डूबा, फिर क्या हुआ, पढ़िए पूरी कहानी
इसके बाद से वह अपने विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति विविधीकरण प्रयासों के तहत द्वितीयक बाजार से पीली धातु खरीद रहा है। सूत्रों ने कहा कि वर्तमान में स्थानीय स्तर पर सोना मुंबई और नागपुर में उच्च सुरक्षा वाली तिजोरियों में रखा गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नोटबंदी, छापा, सिविल वॉर, फिर पेपरलीक, Rahul Gandhi ने बताए 7 डर

सड़क धंसी और 19 जगह गड्‍ढे, जानिए बदसूरत हुए रामपथ की असली कहानी

Rahul Gandhi : मेरे आगे तनते हैं, नरेंद्र मोदी के सामने झुकते हैं, ओम बिरला ने राहुल गांधी के सवाल का दिया जवाब

MP में CM और मंत्रियों के साथ स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष खुद भरेंगे इनकम टैक्स, गौवंश परिवहन व ट्यूबवेल खुला छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

RBI को 2000 के कितने नोट वापस मिले, कितने अब भी लोगों के पास

सभी देखें

नवीनतम

UP Hathras Stampede : क्या बाबा की धूल के कारण हुआ हाथरस हादसा, UP पुलिस को 'भोले बाबा' की तलाश

हादसा या साजिश? दोषियों को बख्शेंगे नहीं, साजिशकर्ताओं और जिम्मेदारों को दिलाएंगे सजा, हाथरस भगदड़ पर बोले CM योगी

UP Hathras Stampede live update : 116 मौतों का असली गुनहगार कौन? घटना के बाद बाबा नारायन साकार हरि मैनपुरी पहुंचे

Pm modi : वेल में नारेबाजी कर रहे कांग्रेस सांसदों को PM मोदी ने पिलाया पानी

आर्थिक सर्वेक्षण: मध्यप्रदेश की GSDP 9.37% बढ़ी, प्रतिव्यक्ति आय भी चार गुना इजाफा

अगला लेख
More