10 साल में भारत की 642 प्राचीन कलाकृतियों को वापस लाया गया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 27 मार्च 2025 (14:53 IST)
Parliament news in hindi : संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि बीते करीब 10 साल के दौरान विभिन्न देशों से भारत की 642 प्राचीन कलाकृतियों को स्वदेश वापस लाया गया है और 72 अन्य कलाकृतियों को वापस लाने की प्रक्रिया चल रही है।
 
संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा को पूरक प्रश्नों के जवाब में बताया कि 1955 से 2014 के बीच, 1970 में एक अंतरराष्ट्रीय संधि होने के बावजूद देश में मात्र ऐसी 13 कलाकृतियां आईं।
 
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘विरासत पर गौरव’ संकल्प पर जोर दिए जाने की वजह से 2014 से वर्तमान तक 642 से अधिक ऐसी कलाकृतियां भारत वापस आई हैं।
 
उन्होंने बताया कि भारत के एक नागरिक ने सूचना दी थी कि उसने 1990 में एक प्रतिमा बोध गया में देखी थी। जो 297 प्रतिकृतियां आई हैं उनमें एक मूर्ति इसी सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के फलस्वरूप भारत आई हैं। बेल्जियम, फ्रांस और सिंगापुर सहित कई देशों से 72 कलाकृतियों को भारत लाने की प्रक्रिया चल रही है।
 
शेखावत ने बताया कि ऐसी संपदा को विदेश से भारत लाने की प्रक्रिया बहुत लंबी होती है और इसमें कलाकृति के स्रोत, उसके ऐतिहासिक महत्व से लेकर कई बातों को साबित करना होता है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद 297 कलाकृतियां भारत लाई गई हैं और इन पर अभी तक किसी भी राज्य या संग्रहालय की ओर से कोई दावा नहीं किया गया है।
 
शेखावत ने बताया कि नई दिल्ली में ऐसी कृतियों को रखने के लिए पुराने किले में विशेष संग्रहालय बनाया गया है। उनके अनुसार, संसद में भी ऐसी 11 प्रतिमाओं को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक संपत्ति के संबंध में अमेरिका के साथ एक समझौता हुआ है जो ऐसी पुरा संपदाओं का बाजार भी है। अन्य देशों के साथ समझौते की प्रक्रिया चल रही है।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : महाराष्ट्र के विदर्भ में बाढ़ ने मचाई तबाही, 8 लोगों की मौत, घर और फसलों को भारी नुकसान

सीएम डॉ. यादव ने दुबई से किया बाबा महाकाल को नमन, सवारी में शामिल श्रद्धालुओं का किया स्वागत, जानें क्या दिया संदेश

छात्रों की आत्महत्या पर SC हुआ सख्‍त, 3 राज्यों से मांगी जांच रिपोर्ट

Gujarat : मासूम बच्ची के सामने डूबे पिता, रोते देख राहगीरों ने की मदद, आंखों से नहीं रुकेंगे आंसू

एल्विश यादव के दोस्त राहुल हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग

अगला लेख