चौंकाने वाली खबर, वर्ष 2016 में सबसे ज्यादा धमाके भारत में हुए

Webdunia
बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 (12:42 IST)
यह खबर चौंकाने वाली है, लेकिन आंकड़े तो यही कह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 2016 में भारत में अफगानिस्तान और इराक से भी ज्यादा बम धमाके हुए हैं। 
 
नेशनल बॉम्ब डाटा सेंटर द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2016 में भारत में 406 बम विस्फोट की घटनाएं हुईं। इस मामले में पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है। इन घटनाओं में आईईडी और ऑर्डिनेंस एक्स्प्लोसिव ब्लास्ट भी शामिल हैं।
 
रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 406 में से 337 घटनाएं आईईडी विस्फोट की हुई हैं, जबकि 69 घटनाएं ऑर्डिनेंस एक्स्प्लोसिव से हुईं। जम्मू-कश्मीर में 31 घटनाएं आईईडी से हुईं, इनमें ज्यादातर घटनाएं बुरहान वानी की मौत के बाद हुईं। हालांकि रिपोर्ट में मौत के आंकड़ों का ब्योरा नहीं है।
 
रिपोर्ट के अनुसार विस्फोट की घटनाओं में पाकिस्तान का नंबर दूसरा है। 2016 में पाकिस्तान में कुल 161 बम विस्फोट की घटनाएं हुई हैं। वहीं अफगानिस्तान में 132, तुर्की में 92, थाईलैंड में 71, साउथ अफ्रीका में 63, सीरिया में 56 घटनाएं विस्फोट की हुई हैं।  
 
Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख