Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत आज बड़े लक्ष्य हासिल कर रहा है, इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय के बीच पीएम मोदी ने कहा

हमें फॉलो करें भारत आज बड़े लक्ष्य हासिल कर रहा है, इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय के बीच पीएम मोदी ने कहा
, मंगलवार, 15 नवंबर 2022 (15:51 IST)
बाली। जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने इंडोनेशिया गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आज बड़े लक्ष्य हासिल कर रहा है और इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए काफी मेहनत भी कर रहा है। 
  • भारत का योग और आयुर्वेद पूरी दुनिया के लिए तोहफा है। 
  • भारत आज लक्ष्य प्राप्त कर रहा है। बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत कर रहा है। 
  • हम दायित्व के साथ आगे बढ़ने के लिए संकल्पित हैं। 
  • कोरोना काल में भारत ने कई देशों की मदद की। 
  • बाली में हिन्दू परंपराओं को संभालकर रखा गया है। 
  • भारत की प्रतिभा, भारत की टेक्नोलॉजी, भारत का इनोवेशन, भारत का उद्योग इन सब ने दुनिया में अपनी एक पहचान बनाई है।
  • आज दुनिया की बहुत सी बड़ी कंपनियां ऐसी हैं जिनके CEO भारत के हैं।
  • आज दुनिया के 10 यूनिकॉर्न बनते हैं तो उनमें से एक भारत का होता है। 
  • भारत और इंडोनेशिया का साथ सिर्फ सुख का नहीं है। हम सुख-दुख में एक दूसरे के दुख को बांटने वाले हैं।
  • जब 2018 में इंडोनेशिया में बड़ा भूकंप आया तो भारत ने तुरंत ऑपरेशन समुद्र मैत्री शुरू किया था।
  • तब मैंने कहा था कि भारत और इंडोनेशिया में 90 नॉटिकल मील का फैसला भले ही हो, मगर हम 90 नॉटिकल मील दूर नहीं हैं, बल्कि हम 90 नॉटिकल मील पास हैं।
  • भारत और इंडोनेशिया 21वीं सदी में एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं।
  • इंडोनेशिया की जमीन ने भारत से आए हुए लोगों को प्यार से स्वीकार किया, उन्हें अपने समाज में शामिल किया।
  • आज जिस समय मैं आपसे बात कर रहा हूं इसी पल बाली से 1500 किलोमीटर दूर भारत के कटक शहर में महानदी के किनारे बाली यात्रा का महोत्सव चल रहा है।
  • ये महोत्सव भारत और इंडोनेशिया के बीच हजारों वर्षों के ट्रेड संबंधों का जश्न है।
  • कोविड के कारण कुछ रुकावट आई थी, परंतु अब बाली जात्रा भव्यता के साथ लाखों लोगों की भागीदारी के साथ मनाया जा रहा है।
    Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या जनप्रतिनिधियों पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है? सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा आदेश