Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा विधायक ने राहुल गांधी की प्रशंसा कर चौंकाया, कहा देश को उनके जैसे नेता की जरूरत

हमें फॉलो करें भाजपा विधायक ने राहुल गांधी की प्रशंसा कर चौंकाया, कहा देश को उनके जैसे नेता की जरूरत
, बुधवार, 30 जनवरी 2019 (16:11 IST)
नई दिल्ली। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव के महीने करीब आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तेजी से भारतीय जनता पार्टी के बीच लोकप्रिय होते जा रहे हैं। राहुल जब गोआ के दौरे पर बीमार मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की खैर खबर लेने पहुंचे तो इस घटना ने गोआ के डिप्टी स्पीकर और भाजपा विधायक माइकल लोबो इतने अधिक प्रभावित हुए कि उन्होंने राहुल की तारीफ करके सभी को चौंका दिया। 
 
लोबो ने कहा कि राहुल गांधी बहुत साधारण किस्म के इंसान हैं और उनके जैसे नेताओं की देश को आवश्यकता है। किसी भाजपा विधायक और डिप्टी स्पीकर की जुबान से राहुल की तारीफ मीडिया में चर्चा बनी हुई है।
 
लोबो यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने यहां तक कह डाला कि राहुल गांधी की सादगी और विनम्रता की सभी गोआवासियों और भारतीयों को सराहना करनी चाहिए। उनके जैसे नेता की गोआ और पूरे देश को जरूरत है।
webdunia
सनद रहे कि एक निजी दौरे पर गोआ पहुंचे राहुल गांधी मंगलवार को सीधे विधानसभा पहुंच गए और उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से मुलाकात करके उनकी तबीयत का ताजा हाल जाना था। साथ ही उन्होंने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना भी की थी। 63 वर्षीय पर्रिकर अग्नाशय संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं। राहुल ने विधानसभा स्थगित होने के बाद पर्रिकर से उनके कक्ष में 10 मिनट तक मुलाकात की। 
 
राहुल और पर्रिकर की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई, जब एक दिन उन्होंने ने आरोप लगाया था राफेल विमान सौदे में 'गोआ ऑडियो टेप' प्रामाणिक हैं और गोआ के मुख्यमंत्री पर्रिकर के पास इस मुद्दे से जुड़े धमाके करने वाले राज हैं। कांग्रेस ने इस टेप का हवाला देते हुए राफेल मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमला किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किसानों के नाम पर शिवराज सरकार ने किया 3 हजार करोड़ का घोटाला, कमलनाथ ने दिए FIR के निर्देश