LOC पर मनी ईद, भारत-पाकिस्‍तान के बीच बंटी मिठाइयां

कश्मीर में सामूहिक नमाज पर प्रतिबंध के बीच मनाई ईद

सुरेश एस डुग्गर
बुधवार, 21 जुलाई 2021 (17:45 IST)
जम्मू। ईद-उल-अजहा के अवसर पर आज एलओसी तथा सीमा पर भारत-पाकिस्तान के सैनिकों के बीच मिठाइयां बांटकर इस त्यौहार को तो मनाया गया, पर कश्मीर के भीतर सामूहिक नमाज पर प्रतिबंध के बीच इसे मनाने पर मजबूर किया गया।

जम्मू कश्मीर में एलओसी व सीमा पर बुधवार को विभिन्‍न एलओसी पर ईद की मुबारक देने के लिए भारत-पाकिस्तान सेना के बीच मिठाई का आदान-प्रदान हुआ। आरएस पुरा, करनाह, चक्कां दा बाग आदि एलओसी पर भारतीय व पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों व जवानों के बीच ईद की मिठाई और बधाइयों का भी आदान-प्रदान हुआ। इस अवसर पर संबंधित सैन्याधिकारियों ने जंगबंदी को मजबूत बनाने और सरहद पर अमन को कायम रखने में एक-दूसरे के सहयोग का भी यकीन दिलाया।

दूसरी ओर कश्मीर में आज मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-अजहा प्रतिबंधों के बीच मनाया गया। ईद के इस पर्व को ध्यान में रखते हुए लगभग कश्मीर के सभी जिलों में प्रशसन ने दिशानिर्देश जारी किए थे। ईदगाहों और अन्य बड़ी दरगाहों में सामूहिक नमाज पढ़ने पर पाबंदी लगाई गई थी।

जिन मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई, वहां भी प्रशासन ने सख्ती से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा था। सभी जिला प्रशासनों ने सुबह 7.30 बजे तक ईद की नमाज की अनुमति दी थी। निर्देश में कहा गया था कि किसी भी ईदगाह में नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होगी, जबकि बाकी मस्जिदों में नमाज के लिए समय निर्धारित किया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारी, कठुआ से कर रहा था सीमा पार

ट्रंप और पुतिन की मीटिंग से पहले जेलेंस्‍की ने PM मोदी को लगाया फोन, जानिए किस मुद्दे पर हुई बात

फतेहपुर में क्यों मचा बवाल, ईदगाह में बने मकबरे का क्या है विवाद, हिन्दू संगठनों ने क्यों लहरा दिया भगवा झंडा

प्रियंका गांधी वाड्रा 'लापता', पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत

Facebook पर प्राइवेसी को लेकर क्यों डरे लोग, आखिर वायरल पोस्ट का क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव मंजूर, जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

पुतिन से मिलने तो दीजिए, दो मिनट में पता चल जाएगा, आखिर क्या कहना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप बोले, भारत पर टैरिफ से रूस को लगा बड़ा झटका

स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के लिए सरल देशभक्ति कविताएं

देहरादून में बारिश ने तोड़ा 74 साल का रिकॉर्ड, यूपी के 17 जिलों में रेड अलर्ट, देश में क्या है मानसून का हाल?

अगला लेख