India-Pakistan : भारत-पाकिस्तान ने साझा की परमाणु ठिकानों की लिस्ट, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

Webdunia
सोमवार, 1 जनवरी 2024 (20:53 IST)
India-Pakistan exchanged list of nuclear installations : 3 दशक से अधिक समय से जारी सिलसिले को बरकरार रखते हुए भारत और पाकिस्तान ने सोमवार को एक द्विपक्षीय समझौते के तहत अपने-अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान किया। यह समझौता दोनों पक्षों को एक-दूसरे के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला करने से रोकता है। यह एक वार्षिक सिलसिला है जो 1992 में शुरू हुआ था।
 
विदेश मंत्रालय ने कहा कि सूची का आदान-प्रदान परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले को रोकने वाले एक समझौते के प्रावधानों के तहत हुआ। इसने कहा कि नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच राजनयिक चैनल के माध्यम से समानांतर रूप से सूची का आदान-प्रदान किया गया।
 
विदेश मंत्रालय ने कहा, भारत और पाकिस्तान ने आज राजनयिक चैनल के माध्यम से नई दिल्ली और इस्लामाबाद में समानांतर रूप से परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की सूची का आदान-प्रदान किया। सूची का आदान-प्रदान परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले को रोकने वाले समझौते के तहत हुआ।
 
समझौते पर 31 दिसंबर, 1988 को हस्ताक्षर किए गए और 27 जनवरी, 1991 को यह लागू हुआ। समझौते के तहत दोनों देशों के बीच हर वर्ष की पहली जनवरी को अपने-अपने परमाणु प्रतिष्ठानों के बारे में एक-दूसरे को सूचित करने का प्रावधान है। इस सूची का आदान-प्रदान कश्मीर मुद्दे के साथ-साथ सीमा पार से जारी आतंकवाद को लेकर दोनों देशों के बीच संबंधों में गतिरोध के बीच हुआ है।
 
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, यह दोनों देशों के बीच ऐसी सूचियों का लगातार 33वां आदान-प्रदान है। इस सूची का पहला आदान-प्रदान एक जनवरी 1992 को हुआ था। पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में फरवरी 2019 में भारत के युद्धक विमानों द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर हमला किए जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध अत्यंत तनावपूर्ण हो गए थे।
 
भारत द्वारा 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लिए जाने तथा इसे दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने के बाद संबंध और भी खराब हो गए। आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान के खिलाफ भारत अपना कूटनीतिक हमला जारी रखे हुए है और सीमा पार आतंकवाद के बंद होने तक इस्लामाबाद के साथ कोई बातचीत नहीं करने की अपनी स्थिति पर कायम है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख