भारत ने आतंकियों की घुसपैठ को किया नाकाम, सीमा पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

Webdunia
बुधवार, 31 जुलाई 2019 (09:18 IST)
श्रीनगर। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर में सुंदरबनी से लेकर तंगधार और गुरेज तक एलओसी पर भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त फायरिंग हुई है। तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में चार नागरिक ज़ख्मी हुए हैं।
 
भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस बड़ी घुसपैठ को नाकाम कर दिया है। घुसपैठ को नाकाम करने के दौरान 3 आतंकी भी मारे गए। पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के उल्लंघन में सेना का एक जवान शहीद हो गया। 
 
भारतीय सेना के मुताबिक जब जवानों ने मारे गए आतंकियों के शवों को उठाने की कोशिश की तो पाकिस्तानी सेना ने युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने भी पाक चौकियों पर जमकर गोलाबारी की।
 
खबरों के मुताबिक दोनों के शव अभी भी एलओसी पर पड़े हैं। कश्मीर के तंगधार सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने भारत की चौकियों पर तोप से गोलाबारी की। इसके जवाब में भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की चौकियों पर अपनी तोपों का मुंह खोल दिया।
 
पिछले तीन दिनों से पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान की ओर से जुलाई महीने के दौरान ही कुल 272 संघर्षविराम उल्लंघन हो चुके हैं। रविवार को शाहपुर और सौजियान क्षेत्रों में पाकिस्तान की गई गोलीबारी में एक 9 दिन के बच्चे की मौत हो गई थी और 2 नागरिक घायल हो गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

Mahakumbh Stampede : जांच के लिए न्यायिक आयोग पहुंचा प्रयागराज, 1 महीने में सौंपेगा रिपोर्ट

Kerala : ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की की मौत

मोदी ने साधा सोनिया पर निशाना, कहा- कांग्रेस के ‘शाही परिवार’ ने किया राष्ट्रपति का अपमान

5 फरवरी आएगी, आप-दा जाएगी, भाजपा आएगी : पुष्कर धामी

भाजपा ने 2024 के लोस चुनाव में खर्च किए 1737.68 करोड़ रुपए

अगला लेख