सनसनीखेज खुलासा! हमने कसाब को बिरयानी खिलाई, पाक कैदियों को रोटी भी नहीं देता

Webdunia
शनिवार, 15 अप्रैल 2017 (15:16 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेलों में भारतीयों का दमन और प्रताड़ित करने की बातें नई नहीं हैं, लेकिन इसमें नई बात यह है कि भारतीय कैदियों को  जेल में समाप्त करने के लिए पाकिस्तान पुलिस और उसका जेल स्टाफ क्या-क्या करता है? हाल ही में एक नया प्रकरण सामने आया है जिनसे पता  लगता है कि भारतीय कैदियों के साथ अमानवीय व्यवहार करने के लिए किस सीमा तक गिर सकता है।  
 
हाल ही में, कानपुर के दो मछुआरों ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। ये दोनों मछुआरे हैं जो कि पाकिस्तान सेना के हाथ लगने के बाद उनकी  जेलों में बंद रहे हैं। इन मछुआरों का कहना है कि पाकिस्तान की जेलों में भारतीय कैदियों के साथ अमानवीय बर्ताव होता है। इतना ही नहीं, उनकी हत्याएं  तक कर देने की साजिश की जाती है। 
 
इनके दावों के मुताबिक ये मछुआरे मछली पकड़ते हुए पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के कब्ज़े में आ गए थे। आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि कराची जेल में  सिर्फ सब्जी खाकर इन लोगों को 14 महीने गुजारना पड़ा क्योंकि पाकिस्तानी जेल में भारतीय कैदियों को जो रोटियां दी जाती हैं, उनमें एक रसायन मिला  होता है।
 
कानपुर के पास मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले जयचंद और रविशंकर की कहानी ने पाकिस्तान के अमानवीय और बर्बर चेहरे को एक बार फिर बेनकाब  कर दिया है। विदित हो कि 15 अक्टूबर 2015 को इन्हें पाकिस्तान ने 27 मछुआरों के साथ समंदर में गिरफ्तार किया था। 
 
वास्तव में यह कायदे से मछुआरे भी नहीं थे वरन दोनों गुजरात में एक मछली कॉन्ट्रैक्टर के यहां मछली पकड़ने का काम करते थे। इसी दौरान एक दिन  पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने समंदर में इन्हें यह कहकर पकड़ लिया थी कि वो पाकिस्तानी इलाके में आ गए हैं। 27 दूसरे मछुआरों के साथ इन्हें कराची जेल में डाल दिया गया। आप यह जानकर दंग रह जाएंगे कि कराची जेल में दोनों 14 महीने तक सिर्फ सब्जी खाकर जिंदा रहे।
 
चौदह महीनों तक सिर्फ सब्जी खाकर जिंदा रहे इन मछुआरों ने बताया कि पाकिस्तानी जेलों में भारतीय कैदियों की रोटियों में एक पाउडर और केमिकल  मिलाया जाता था। उनका कहना था कि जब उन्हें कोई सुई भी चुभ जाती तो उनके शरीर से खून की एक बूंद तक बाहर नहीं आता थी। आज भी ये उन  दिनों की याद कर सिहर जाते हैं। 
 
पकड़े जाने के बाद इन्होंने जीने की उम्मीद ही छोड़ दी थी और उन्हें लगता था कि वे पाकिस्तानी जेल से जिंदा निकलकर नहीं जा पाएंगे, लेकिन  छूटकर वापस वतन आने के लिए ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करते हैं। इन दोनों को 31 दिसंबर 2016 को पाकिस्तान ने रिहा कर दिया गया था। 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

पश्चिम एशिया के घटनाक्रम के बीच जयशंकर की यूएई और आर्मेनिया में अपने समकक्षों से बातचीत

16वीं जनगणना के लिए अधिसूचना जारी, जानिए कब से शुरू होगी Census

जी-7 शिखर सम्मेलन 2025: राष्ट्रपति ट्रम्प इस बार G-7 समिट में क्या नया बखेड़ा करेंगे?

रुद्रप्रयाग हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच के आदेश, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

क्या भारत ईरान-इजराइल युद्ध के बावजूद दोनों के साथ मजबूत संबंध बनाए रख सकता है?

अगला लेख