मसूद अजहर का मुद्दा वैश्विक आतंकवाद से जुड़ा : भारत

Webdunia
शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017 (12:38 IST)
नई दिल्ली। भारत ने शुक्रवार को कहा कि मसूद अजहर को काली सूची में डालने का मुद्दा केवल पाकिस्तान से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई का हिस्सा है।
 
भारत का यह बयान चीन के मसूद अजहर पर दिए गए उस बयान के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि अभी इस पर सहमति नहीं बनी है और जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख का नाम संयुक्त राष्ट्र की काली सूची में शामिल करने के प्रस्ताव को तकनीकी आधार पर रोका गया है।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने यहां बताया कि भारत ने यह प्रस्ताव नहीं रखा था बल्कि इस बार यह प्रस्ताव 3 देशों- अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस की ओर से रखा गया था। उन्होंने कहा कि हम यह नहीं मानते कि यह केवल भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुद्दा है बल्कि यह आतंकवाद के खिलाफ एक वैश्विक मुद्दा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चीन इस दृष्टिकोण को जरूर समझेगा। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK वालों दो महीने का राशन जमा कर लो, कभी भी छिड़ सकती है भारत से जंग

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया तो टांगें तोड़ देंगे, CM हिमंत विश्व शर्मा की चेतावनी

अब बिलावल के बदले सुर, कहा- पाकिस्तान का अतीत आतंकी संगठनों से जुड़ा

पाकिस्तानी युवती से शादी कर फंसा CRPF जवान, अब पत्नी के साथ नौकरी भी खतरे में

LoC पर भूमिगत बंकरों में लग रही हैं कक्षाएं, हमले से बचने के गुर भी सीख रहे हैं विद्यार्थी

सभी देखें

नवीनतम

माता पिता ने COVID-19 महामारी के बाद से तीन बच्चों को रखा कैद, पलंग पर थे राक्षसों और गुड़ियाओं जैसे चित्र | Horror House

पहलगाम हमला आर्मी चीफ आसिम मुनीर की साजिश, पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर के दावे से खलबली

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बनीं रोशनी नादर, जानिए उनकी सफलता की कहानी

Amarnath Yatra : कड़ी सुरक्षा में होगी अमरनाथ यात्रा, सेना का सारा जोर दक्षिण कश्मीर पर

अगला लेख