Publish Date: Sun, 08 Aug 2021 (14:09 IST)
Updated Date: Sun, 08 Aug 2021 (14:12 IST)
स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर भारत अंतरिक्ष में एक और छलांग लगाने को तैयार है। दरअसल, 12 अगस्त को इसरो की ओर से धरती पर निगरानी रखने वाले उपग्रह ईओएस-03 का प्रक्षेपण किया जाएगा।
खबरों के मुताबिक, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 12 अगस्त को सुबह पांच बजकर 43 मिनट पर उपग्रह ईओएस-03 का प्रक्षेपण किया जाएगा। इससे मौसम संबंधी गतिविधियों को समझने में और आसानी होगी।
इसके सफल होने से भारत की ताकत में और इजाफा होगा। इतना ही नहीं, यह ईओएस-03 उपग्रह भारतीय उपमहाद्वीप में बाढ़ और चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी में सक्षम होगा। गौरतलब है कि 28 फरवरी को इसरो ने साल के अपने पहले मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था।