वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत होगी : एक्सिस बैंक

Webdunia
मंगलवार, 12 दिसंबर 2023 (00:41 IST)
India's growth rate : भारत की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर अगले वित्त वर्ष 2024-25 में वैश्विक चुनौतियों के कारण घटकर 6.5 प्रतिशत पर आ जाएगी। घरेलू गतिविधियां जुझारू बनी हुई हैं और वैश्विक वृद्धि पहले से ही बाधित है तथा आगे चलकर स्थिति और खराब होने की संभावना है।
 
एक्सिस बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री नीलकांत मिश्रा ने सोमवार को यह अनुमान लगाया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पिछले शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष के लिए अपना वृद्धि दर अनुमान 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर सात प्रतिशत कर दिया है। मिश्रा ने चालू वित्त वर्ष में वृद्धि के जोखिम के साथ सात प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया।
 
उन्होंने अगले वित्त वर्ष के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाते हुए इसके लिए निकट भविष्य में वैश्विक संकट और बढ़ने को जिम्मेदार ठहराया। मिश्रा ने कहा कि घरेलू गतिविधियां जुझारू बनी हुई हैं और वैश्विक वृद्धि पहले से ही बाधित है तथा आगे चलकर स्थिति और खराब होने की संभावना है।
 
मिश्रा ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका में राजकोषीय घाटे से वृद्धि को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने भविष्यवाणी की कि लंबे समय से मंदी की आशंका एक वास्तविकता होगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख