Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

देशदुनिया की टॉप 20 खबरों को जानिए एक नजर में

हमें फॉलो करें देशदुनिया की टॉप 20 खबरों को जानिए एक नजर में

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 9 अक्टूबर 2019 (20:47 IST)
1. केन्द्रीय कर्मचारियों दिवाली गिफ्ट
केन्द्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का दिवाली गिफ्ट...सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया...12% से बढ़कर अब 17% हुआ महंगाई भत्ता...
 
2. घुसपैठियों को गोली मार दो
असम के धुबरी से सांसद बदरुद्दीन अजमल का बड़ा बयान...कहा- घुसपैठियों को गोली मार देनी चाहिए...असम में एनआरसी पर जताया संतोष...
 
3. कश्मीरी विस्थापितों को राहत का ऐलान
केन्द्र सरकार 5399 कश्मीरी विस्थापित परिवारों को देगी साढ़े 5 लाख रुपए की मदद...पीएम द्वारा 2016 में घोषित पैकेज का मिलेगा इन्हें फायदा... पीओके से आकर देश के अन्य राज्यों बस गए थे ये परिवार...
 
4. ओवैसी का कांग्रेस पर कटाक्ष
एमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी का कांग्रेस पर कटाक्ष...कहा- ये पार्टी न तो सुधरने वाली है न ही संभलने वाली...राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस से पूछा सवाल- कहां है आपका कैप्टन...
 
5. सोने से बना और हीरे जड़ा iPhone
रशियन कंपनी caviar ने लांच किया ऐपल की लेटेस्ट आईफोन सीरीज का iPhone 11 Pro का नया डिजाइन...2 लाख 84 हजार से शुरू होगी इसकी कीमत... सोने के स्मार्टफोन डिजाइन की कीमत करीब 21.88 लाख रुपए...हीरे जड़े फोन की चुकानी होगी और ज्यादा कीमत...
6. पाकिस्तान की नई चाल
भारत को नुकसान पहुंचाने के लिए पाकिस्तान की नई चाल...नेपाल और बांग्लादेश के रास्ते नकली नोट भारत पहुंचाने की साजिश...पाक द्वारा बड़े स्तर पर नकली भारतीय मुद्रा छापे जाने की रिपोर्ट...
 
7. कांग्रेस करेगी चुनाव का बहिष्कार
पीडीपी और नेकां के बाद कांग्रेस ने भी किया जम्मू-कश्मीर में चुनाव का बहिष्कार का ऐलान...ब्लाक डेवलपमेंट काउंसिल चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस... कश्मीर में पार्टी नेताओं पर जारी पाबंदियों के विरोध में लिया फैसला...
 
8. ताजमहल में गायत्री मंत्र
ताजमहल के पश्चिमी गेट के पास गायत्री मंत्र की गूंज...बाबा रामदेव की पतंजलि योग पीठ के बच्चों की हरकत से पुलिस महकमे में हड़कंप... पर्यटन पुलिस ने बच्चों को कराया शांत...
 
9. राहुल पर खुर्शीद और अल्वी भिड़े
राहुल गांधी के इस्तीफे पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में सिर फुटव्वल...सलमान खुर्शीद के बयान पर भड़के राशिद अल्वी...कहा- कांग्रेस को बाहरी दुश्मनों की जरूरत नहीं...खुर्शीद ने कहा था- राहुल के अध्यक्ष पद छोड़ने से बढ़ी कांग्रेस की मुसीबत...
 
10. खड़गे का 'तमाशा'
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजनाथ की राफेल पूजा को बताया तमाशा...राजनाथ के फ्रांस दौरे पर उठाए थे सवाल...कहा- मोदी सरकार करती है दिखावा...
 
11. संजय ने साधा खड़गे पर निशाना
राफेल पूजा को तमाशा बताने पर संजय निरुपम ने साधा खड़गे पर निशाना...कांग्रेस नेता ने खड़गे को बताया नास्तिक...महाराष्ट्र में टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस से नाराज हैं संजय निरुपम...
 
12. शाह ने साधा कांग्रेस पर निशाना
राफेल पूजा की आलोचना करने पर शाह ने साधा कांग्रेस पर निशाना...कहा- कांग्रेस को बुरी लगी लड़ाकू विमान की पूजा...
 
13. बाढ़ पीड़ितों को सहायता
अमिताभ बच्चन ने बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए 51 लाख...बिग बी ने मुख्‍यमंत्री नीतीश को पत्र लिखकर प्राकृतिक आपदा पर जताया था दुख...अपने प्रतिनिधि के माध्यम से अमिताभ ने सौंपा 51 लाख का चेक...
 
14. मिताली ने की सचिन की बराबरी
भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज ने वनडे क्रिकेट में पूरे किए 20 साल...26 जून 1999 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में किया था डेब्यू... सचिन तेंदुलकर और मियांदाद की की बराबरी...
 
15. रोहित को लेने दें आनंद
विराट ने कहा- रोहित शर्मा को अपने खेल पर ध्यान केन्द्रित करने दें...वे टेस्ट मैच में क्या करेंगे इस पर न दें ध्यान...लेने दीजिए बल्लेबाजी का आनंद...
 
16. कांग्रेस नेता की हत्या
कानपुर में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या...ठेकेदारी और लेनदेन के विवाद में शोएब को सिपाही के बेटे रवि यादव ने मारी गोली...गंभीर रूप से घायल शोएब की अस्पताल में मौत...
 
17. नासिक में किसान ने खुदुकशी की
महाराष्ट्र के नासिक जिले के साईखेड़ा गांव किसान ने की खुदकुशी...फसल खराब होने और गन्ने के सही दाम नहीं मिलने से सदमे में था में एक किसान सोमनाथ बालकृष्ण डेर्ले... पुलिस कर रही मामले की जांच...
 
18. सोने में उछाल
सोना 120 रुपए उछलकर एक माह के उच्चतम स्तर पर...चांदी भी 990 रुपए चढ़कर 47500 रुपए प्रति किलो रही...जेवराती मांग से बढ़े कीतमी धातुओं के दाम...
 
19. 3 दिन अस्पताल भर्ती रहने के बाद धर्मेन्द्र लौटे घर 
बॉलीवुड एक्टर धर्मेन्द्र तीन दिन से मुंबई के एक अस्पताल में थे भर्ती...डेंगू होने के कारण चल रहा था इलाज...तबीयत में सुधार होने के बाद वे लौटे घर...  
 
20. सूर्यवंशी में अक्षय के साथ अजय और रणवीर 
सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ दिखेंगे अजय देवगन और रणवीर सिंह...वे सिंघम और सिम्बा के रोल में आएंगे नजर...रोहित शेट्टी की इस फिल्म में तीनों ने हैदराबाद में साथ की शूटिंग...  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किले में तब्दील हुई है श्रीनगर की एक बस्ती, माहौल है युद्ध का!