भारत ने किया तेज गति वाले मानवरहित विमान का सफल प्रायोगिक परीक्षण

Webdunia
शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023 (23:31 IST)
high-speed UAV successfully test: कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक स्वदेशी रूप से निर्मित तीव्र गति मानवरहित विमान (UAV) का सफल प्रायोगिक उड़ान परीक्षण किया गया। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस तरह भारत ऐसी तकनीक रखने वाले देशों के एक विशिष्ट समूह में शामिल हो गया।
 
इस तकनीक को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि डीआरडीओ ने चित्रदुर्ग में वैमानिकी परीक्षण रेंज से स्वदेशी तीव्र गति यूएवी का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया।
 
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रणाली के सफल उड़ान परीक्षण के लिए डीआरडीओ, सशस्त्र बलों और उद्योग को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी रूप से ऐसी महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के सफल विकास से सशस्त्र बल और मजबूत होंगे। इस यूएवी को डीआरडीओ के वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान द्वारा विकसित किया गया है।
 
मंत्रालय ने कहा कि इस यूएवी की पहली उड़ान जुलाई 2022 में प्रदर्शित की गई थी, इसके बाद दो घरेलू निर्मित प्रोटोटाइप का इस्तेमाल करके छह उड़ान परीक्षण किए गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ग़ाज़ा में भुखमरी और व्यापक कुपोषण के बढ़ते प्रमाण

खरगे बोले कांग्रेस ने पाकिस्तान के 2 टुकड़े किए, बताओ आपने क्या किया..

कावड़ियों की मौत पर मुख्‍यमंत्री सोरेन ने शोक जताया

धामी ने धर्मांतरण विरोधी कानून को और सख्त करने को कहा

आतंकी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, ग्रेजुएशन तक उठाएंगे खर्चा

अगला लेख