Hanuman Chalisa

भारत ने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण

Webdunia
शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022 (16:35 IST)
बालासोर। भारत ने शुक्रवार को देश में ही विकसित नई पीढ़ी की मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि प्राइम' का ओडिशा के तट से सफल परीक्षण किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिसाइल एपीजे अब्दुल कलाम आयलैंड स्थित सचल लांचर से पूर्वाह्न 9 बजकर 45 मिनट पर दागी गई।
 
सूत्रों ने बताया कि ठोस ईंधनयुक्त मिसाइल ने तय सभी मानकों को परीक्षण के दौरान प्राप्त किया। अधिकारियों ने बताया कि मिसाइल के पूरे रास्ते की निगरानी राडार से की गई और दूरमापी उपकरण विभिन्न स्थानों पर लगाए गए थे।
 
उन्होंने बताया कि यह मिसाइल 1 से 2 हजार किलोमीटर तक के लक्ष्य को भेद सकती है। सूत्रों ने बताया कि इस मिसाइल का पिछला परीक्षण गत 18 दिसंबर को एपीजे अब्दुल कलाम आईलैंड से ही किया गया था, जो सफल रहा था।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, अमित शाह को धमकाने का आरोप, वापस ली Z+ सिक्योरिटी

LIVE: 5 घंटे की हड़ताल पर गिग वर्कर्स, चार्ज बढ़ाने की मांग

भोजशाला में शुरू हुई मां वाग्देवी की पूजा: हाई कोर्ट के फैसले से हिंदू पक्ष में जश्न, अब लंदन से वापस आएगी मूल प्रतिमा?

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अगला लेख