भारत 2026 तक होगा सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक

Webdunia
मंगलवार, 11 जुलाई 2017 (12:33 IST)
संयुक्त राष्ट्र। अगले दशक तक दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बनने के अनुमान के साथ-साथ भारत 2026 तक विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बन जाएगा। साथ ही वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा गेहूं उत्पादन में भी वृद्धि होगी।
 
संयुक्त राष्ट्र और आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।
 
ओईसीडी-एफएओ एग्रीकल्चरल आउटलुक 2017-2026 में कहा गया है कि अगले एक दशक में विश्व की आबादी 7.3 अरब से बढ़कर 8.2 अरब से ज्यादा हो जाएगी। इस आबादी का कुल 56% हिस्सा भारत और उप-सहारा अफ्रीकी इलाकों में होगा। आबादी बढ़ने की वजह से यह क्षेत्र दुनिया में सबसे ज्यादा मांग पैदा करने वाले स्थान होंगे।
 
भारत की जनसंख्या 1.3 अरब से बढ़कर 1.5 अरब हो जाएगी और 2026 तक भारत के चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाने का अनुमान है।
 
इसी रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इक्कीसवीं सदी के शुरुआती 25 साल में भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बन जाएगा।
 
रिपोर्ट के अनुसार 2026 में भारत का दुग्ध उत्पादन 49% बढ़ जाएगा। इसके बाद दूसरे स्थान पर यूरोपीय संघ रहेगा। साथ ही गेहूं उत्पादन में वृद्धि 2017-26 के दौरान 11% रहने और इसके बुवाई क्षेत्र में 1.8% की वृद्धि होने का अनुमान है।
 
क्षेत्रीय और वैश्विक आधार पर भारत में उत्पादन में वृद्धि सबसे अधिक होगी। इसके बाद पाकिस्तान और चीन का स्थान रहेगा। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद निकली फ्लाइट में बम की अफवाह, उड़ान के 2 घंटे बाद यू-टर्न

बाघों के लिए कान्हा टाइगर रिजर्व देश में नंबर-1, दूसरे नंबर पर पेंच टाइगर रिजर्व

Petrol Diesel Prices : ईरान और इजराइल युद्ध से Crude Oil के भाव बढ़े, जानें अपने नगर में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव

लाड़ली बहनों के खातों में आज आएगा पैसा, CM डॉ. मोहन यादव करेंगे 1551 करोड़ ट्रांसफर

हम बस जिंदा रहने की कोशिश कर रहे, हमें यहां से निकालो, ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की रिक्वेस्ट

अगला लेख