Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

देशभर की टॉप 20 खबरें एक नजर में

हमें फॉलो करें देशभर की टॉप 20 खबरें एक नजर में
, शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019 (18:47 IST)
1. सर्जिकल स्ट्राइक का सॉलिड सबूत
बालाकोट एयर स्ट्राइक को लेकर वायुसेना ने जारी किया प्रमोशनल वीडियो...वीडियो में आतंकी कैंपों को बर्बाद करते हुए दिखाया...
 
2. दुश्मनों को धूल चटाने के लिए तैयार
वायुसेना चीफ आरकेएस भदौरिया ने दुश्मनों को चेताया...कहा- छोटे वक्त में सेना बड़े ऑपरेशन के लिए तैयार...
 
3. सुधर जाओ पाकिस्तान
सीमा पर पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर...पुंछ में की जमकर गोलाबारी...सेना ने फिर दिया करारा जवाब...
 
4. करतारपुर पर विदेश मंत्रायल का बयान
करतारपुर कॉरिडोर को लेकर विदेश मंत्रालय का बयान...भारत के लिए करतारपुर भावनाओं से जुड़ा मामला...9 नवंबर को होगा  उद्धघाटन...
 
5. महाराष्ट्र में बड़े भाई के रूप में भाजपा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और शिवसेना में गठबंधन को लेकर सीटें हुई फाइनल...288 सीटों में से 150 सीटों पर लड़ेगी भाजपा...शिवसेना 124 सीटों पर उतरेगी मैदान में...अन्य सीटें सहयोगियों के खाते में... 
 
6. दिग्गजों के टिकट कटे
महाराष्ट्र में भाजपा में टिकटों के बंटवारे के बाद गदर...एकनाथ खडसे, प्रकाश मेहता, राजपुरोहित और विनोद तावड़े का टिकट कटा...गुस्साए समर्थकों ने किया जमकर हंगामा...एकनाथ खडसे की बेटी को मिला टिकट...
 
7. संजय निरुपम का कांग्रेस से मोहभंग
महाराष्ट्र में पार्टी से बगावत की राह पर मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष निरुपम...विधानसभा चुनाव में नहीं करेंगे प्रचार...सोनिया के करीबी लोगों पर साधा निशाना...कहा- मुंबई में अधिकतर सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की होगी जमानत जब्त...
 
8. नामांकन से पहले शक्ति प्रदर्शन
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भरा नामांकन...नामांकन से पहले केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ किया शक्ति प्रदर्शन...नागपुर साउथ से चुनावी मैदान में उतरे है फडणवीस...
 
9. भाजपा नहीं बगावत से मुकाबला
हरियाणा में कांग्रेस में भी बड़ी बगावत...पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष अशोक तंवर ने चुनाव से जुड़ी सभी समितियों से दिया इस्तीफा...बचाव में उतरे पार्टी प्रवक्ता सुरेजवाला...कहा- अपने ही करते हैं शिकायत...हुड्डा ने आरोपों को नाकारा...
 
10. चिदंबरम तिहाड़ में मनाएंगे दशहरा
तिहाड़ जेल में ही दशहरा मनाएंगे पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम...सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका पर हुई सुनवाई...
 
11. सुनवाई की नई डेडलाइन
सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले में अब सिर्फ 4 दिन ही होगी सुनवाई...संवैधानिक बेंच की अध्यक्षता कर रहे चीफ जस्टिस ने सभी पक्षों से 17 अक्टूबर तक सुनवाई खत्म करने को कहा...पहले 18 अक्टूबर तक होनी थी सुनवाई...
 
12. पीएम मोदी से मिले सीएम कमलनाथ
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ...बाढ़ और बारिश से हुए नुकसान की दी जानकारी...प्रदेश के लिए की विशेष पैकेज की मांग...
 
13. इनकम टैक्स मंदी से मिलेगी राहत
मंदी निपटने के लिए अब देश में तेज हुई इनकम टैक्स से राहत देने की मांग...कई उद्योगपतियों ने की सरकार से मांग...
 
14. सस्ता होगा लोन
इकोनॉमी में जान फूंकने की कोशिश - रिजर्व बैंक ने पांचवी बार घटाई रेपो रेट...प्वाइंट 25 फीसदी की कम कई दरें...कम होगी बैंकों की ब्याज दरें...सस्ता होगा लोन और कम होगी ईएमआई...
 
15. राहुल का मोदी पर साधा निशाना
अर्थव्यवस्था को लेकर राहुल गांधी अपने पीएम मोदी पर बोला हमला...कहा देश को किया बर्बाद...अर्थव्यवस्था की बर्बादी पर जवाब दें पीएम मोदी...
 
16. तेजस में सफर
देश की पहली तेजस एक्सप्रेस को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने दिखाई हरी झंडी...लखनऊ और दिल्ली के बीच दौड़ेगी ट्रेन...
 
17. बारिश के बाद अब महामारी का खतरा
पटना में बारिश के बाद अब महामारी का खतरा...एक सप्ताह बाद भी पानी नहीं निकलने से लोग हो रहे हैं बीमार...नेताओं ने प्रशासन के अधिकारियों पर झाड़ा पल्ला...
 
18. जलमग्न हुआ बनारस
पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश से मचा हाहाकार...कई जिले बाढ़ की चपेट में...पीएम मोदी से संसदीय क्षेत्र बनारस में निचले इलाके हुए जलमग्न...
 
19. 'टेड टॉक्स इंडिया : नई बात' का प्रीमियर 2 नवंबर को 
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान दूसरी बार 'टेड टॉक्स इंडिया: नई बात' को करेंगे होस्ट...हाल ही में इस शो को किया गया लांच...इस शो में 26 वक्ता अलग-अलग क्षेत्रों से करेंगे शिरकत...शो का प्रीमियर शाहरुख के बर्थडे 2 नवंबर को होगा
 
20. रणवीर सिंह ने खरीदी 3 करोड़ की गाड़ी 
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने खरीदी लैम्बॉर्गिनी यूरस एसयूवी...इस गाड़ी की कीमत है लगभग तीन करोड़ रुपए...यह स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल कार केवल 3.6 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर/घंटा रफ्तार पकड़ती है...हाल ही में लाल रंग की इस गाड़ी में रणवीर आए नजर। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ProKabaddi League के मैच नंबर 119 में पुणेरी पलटन जीते, तेलुगू टाइटन्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर