Festival Posters

2+2 वार्ता में भारत को बड़ी सफलता, अमेरिका भी कसेगा दाऊद पर शिकंजा

Webdunia
शुक्रवार, 7 सितम्बर 2018 (09:53 IST)
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच गुरुवार को हुई 2+2 वार्ता के दौरान अमेरिका ने डी-कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने पर प्रतिबद्धता जताई। अब भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों पर जल्द ही शिकंजा कस सकता है। दरअसल, दाऊद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने पर अमेरिका सहमत हो गया है।
 
दोनों पक्षों की ओर से जारी संयुक्त बयान में डी-कंपनी और उसके सहयोगियों जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई के लिहाज से 2017 में शुरू की गई द्विपक्षीय वार्ता का भी जिक्र किया गया। दोनों मिलकर दाऊद के खिलाफ सर्च अभियान चलाएंगे। 
 
उल्लेखनीय है कि भारतीय एजेंसियों को कई वर्षों से मुंबई धमाके के मास्टरमाइंड की तलाश है। अमेरिका का सहयोग मिलने से दाऊद को पकड़ने में कामयाबी मिल सकती है। माना जा रहा है कि दाऊद कई वर्षों से पाकिस्तान में छिपा है और वहीं से आतंक का अपना काला कारोबार चला रहा है। 
 
दाऊद इब्राहिम को 2003 में ग्लोबल टेरेरिस्ट घोषित किया गया था। भारत के साथ ही वह अमेरिका के लिए भी मोस्ट वांटेड आतंकी है। अमेरिका ने उस पर 25 लाख डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIR में नाम रहेगा या कट जाएगा? जानिए MP के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी संजीव झा से

क्‍या फिर पलटेगा मौसम, चक्रवाती तूफान का खतरा, इन राज्‍यों में IMD का अलर्ट

Tejas crash : तेजस विमान क्रैश के बाद भी चलता रहा दुबई एयर शो, अमेरिकी पायलट दुखी होकर कही यह बात

सियासत में सिनेमा की तरह सुनहरी सफलता हासिल नहीं कर पाए धर्मेंद्र

कश्मीर में भयानक सर्दी, श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात, माइनस 3.2 डिग्री रहा पारा

सभी देखें

नवीनतम

इथियोपिया में 10 हजार साल बाद ज्वालामुखी फटा, राख का गुबार भारत की ओर बढ़ा, कई उड़ानें रद्द

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद, 1 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, हिन्दू पक्ष ने दायर की है याचिका

Delhi : दिल्ली में प्रदूषण का आपातकाल, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

चीन में अरुणाचल की महिला से बदसलूकी, भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध, पढ़िए क्या है पूरा मामला

अयोध्या बनी समृद्धि की नई पहचान, रामनगरी की अर्थव्यवस्था में आया भारी उछाल

अगला लेख