Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पिथौरागढ़ में भारत-उज्बेकिस्तान का साझा युद्धाभ्यास हुआ संपन्न, दोनों सेनाओं ने एक-दूसरे से सीखा युद्ध कौशल

हमें फॉलो करें पिथौरागढ़ में भारत-उज्बेकिस्तान का साझा युद्धाभ्यास हुआ संपन्न, दोनों सेनाओं ने एक-दूसरे से सीखा युद्ध कौशल

एन. पांडेय

, मंगलवार, 7 मार्च 2023 (01:02 IST)
पिथौरागढ़। पिछले 15 दिनों से पिथौरागढ़ में भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच चल रहे संयुक्त अभ्यास डस्टलिक-2023 का समापन रविवार को हो गया। संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत हुए इस युद्धाभ्यास के दौरान दोनों देशों ने अपने युद्ध कौशल और प्रभुत्व का प्रदर्शन करने के साथ ही गैर पारंपरिक जगहों पर बहुआयामी युद्ध की चुनौतियों के बारे के जानकारी हासिल की।

इस अभ्यास ने दोनों देशों के फौजियों को गैर पारंपरिक स्थलों पर अभियानों को सामूहिक परिवेश में अंजाम देने का प्रशिक्षण हासिल करने का मौका दिया। दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियों ने पहाड़ी, ग्रामीण या फिर शहरी क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने का अभ्यास किया।
webdunia

दोनों देशों का एक ही लक्ष्य रहा और वो था आतंकवाद का समापन और दुनिया में अमन और शांति स्थापित करना। 15 दिनों के इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच ऑपरेशनल विधाओं का आदान-प्रदान करना था।

संयुक्त अभ्यास में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व पश्चिमी कमान की 14वीं बटालियन द गढ़वाल राइफल्स ने किया जबकि उज्बेकिस्तान सेना का प्रतिनिधित्व उज्बेकिस्तान सेना के उत्तर पश्चिमी सैन्य जिले के सैनिकों ने किया। संयुक्त सैन्य अभ्यास में दोनों देशों के 45-45 जवान शामिल हुए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तेजी से फैल रहा H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस, AIIMS के पूर्व निदेशक ने लोगों से की यह अपील