भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले मुंबई पुलिस को धमकी, वानखेड़े स्टेडियम में सुरक्षा सख्‍त

Webdunia
बुधवार, 15 नवंबर 2023 (13:20 IST)
India Newzealand match : मुंबई पुलिस को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले विश्व कप सेमीफाइनल मैच में संभावित व्यवधान की धमकी वाला संदेश सोशल मीडिया पर बुधवार को मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर धमकी देने वाला पोस्ट किया गया था और इसमें मुंबई पुलिस के आधिकारिक हैंडल को टैग किया गया था। इसमें एक बंदूक, हथगोले और गोलियों की तस्वीरें बनी हुई थीं।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमकी मिलने के बाद पुलिस वानखेड़े स्टेडियम की कड़ी निगरानी कर रही है। विश्व कप का सेमीफाइनल मैच बुधवार अपराह्न 2 बजे होना है।
 
उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराध शाखा को भी जांच में शामिल किया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर

ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की की मौत

DeepSeek ने हिला डाली दुनिया, भारतीय पूछ रहे हैं कब आएगा अपना देसी AI?

भीड़ ने की आदिवासी महिला की पिटाई, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 12 लोग गिरफ्तार

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा Poor Lady, मचा बवाल, नाराज भाजपा ने किया पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ी, जानिए बजट में किसानों के लिए क्या है खास?

बजट से पहले महंगा हुआ विमान ईंधन, LPG की कीमत में दूसरी बार कटौती

सनी लियोनी के रेस्तरां-बार के निर्माण पर रोक, हाईकोर्ट परिसर को था खतरा

क्रीम रंग की साड़ी में डिजिटल बजट के साथ दिखीं निर्मला सीतारमण

मौसम विभाग ने बताया, फरवरी में कैसा रहेगा मौसम? कहां होगी बारिश

अगला लेख